विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs AFG: अफगानिस्तान खैर मनाए! आखिरी T20 में 'तूफान' लाएंगे अभिषेक शर्मा, दांव पर लगे हैं 4 महारिकॉर्ड

Published: Thu, 17 Sep 2026 01:26 PM (IST)

सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में अभिषेक शर्मा एक बार फिर बल्‍ले से तबाही मचाना चाहेंगे।

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अफगानिस्‍तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 32 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेलने वाले भारतीय सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में 19 गेंदों पर 39 रन ठोके। अब सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में अभिषेक एक बार फिर बल्‍ले से तबाही मचाना चाहेंगे। इस मैच में उनके निशाने पर 4 बड़े रिकॉर्ड भी हैं।

खतरे में धवन का रिकॉर्ड

2024 में डेब्‍यू करने वाले अभिषेक शर्मा ने अब तक खेले 58 टी20 इंटरनेशनल की 57 पारियों में 190.01 की स्‍ट्राइक रेट से 1750 रन बनाए हैं। इस इस प्रारूप में 7वें सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज हैं। इस लिस्‍ट में छठे नंबर पर शिखर धवन हैं। धवन ने 68 मुकाबलों में 1759 रन बनाए थे। 10 रन बनाते ही अभिषेक धवन को पछाड़ देंगे।

T20I में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय

  • रोहित शर्मा: 4231
  • विराट कोहली: 4188
  • सूर्यकुमार यादव: 3272
  • हार्दिक पांड्या: 2288
  • केएल राहुल: 2265
  • शिखर धवन: 1759
  • अभिषेक शर्मा: 1750

टूट सकता रोहित का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा मैदान पर सिक्‍स लगाने के लिए जाने जाते हैं। पहले टी20 में उन्‍होंने 7 और दूसरे में 4 हवाई फायर किए। इसके साथ ही उन्‍होंने अफगानिस्‍तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्‍यादा सिक्‍स के मामले में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। आज वह रोहित को पछाड़ सकते हैं।

लगानी होगी फिफ्टी

अफगानिस्‍तान के खिलाफ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाया था। दूसरे मुकाबले में वह फिफ्टी से चूक गए थे। सीरीज के आखिरी मैच में वह अगर 50 या उससे ज्‍यादा रन बनाते हैं तो वह अफगानिस्‍तान के खिलाफ संयुक्‍त रूप से सबसे ज्‍यादा टी20 अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बन जाएंगे। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और शिवम दुबे भी ऐसा कर चुके हैं।

शिवम दुबे छूट सकते पीछे

अफगानिस्‍तान के खिलाफ सीरीज में अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह 237.25 की स्‍ट्राइक रेट से 2 मुकाबलों में 121 रन बना चुके हैं। शिवम दुबे के नाम अफगानिस्‍तान के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय का रिकॉर्ड है। 2024 में खेली गई सीरीज में उन्‍होंने 124 रन बनाए थे। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अभिषेक शर्मा को 4 रन बनाने होंगे।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: ओपनिंग की जंग पर वैभव सूर्यवंशी के पिता ने तोड़ी चुप्‍पी, क्या श्रेयस अय्यर आज देंगे 15 साल के युवा को मौका?

यह भी पढ़ें- IND vs AFG 3rd T20I: हॉटस्टार या सोनी लिव पर नहीं, जानिए फ्री में कहां देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान का आखिरी मैच?