IND vs AFG: पहले तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, फिर ठोका शतक; लखनऊ में छा गए शुभमन गिल
भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शानदार पारी खेली है और शतक ठोक है। इस पारी के दौरान उन्होंने विराट कोहली को भी पीछे ...और पढ़ें
-1781692670390_m.webp)
शुभमन गिल ने ठोका शतक
HighLights
शुभमन गिल ने लखनऊ में जमाया शतक
शुभमन गिल ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे
शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शानदार पारी खेली है और पिछले मैच की कसर पूरी की है। गिल धर्मशाला में शतक पूरा नहीं कर पाए थे, लेकिन लखनऊ में गिल ने शतक ठोक दिया और विराट कोहली को भी पीछे कर दिया।
उनका ये शतक अहम मौके पर आया है। टीम ने अपने शुरुआती दो विकेट जल्दी खो दिए थे। इसके बाद गिल ने मोर्चा संभाला और अपने दोस्त ईशान किशन के साथ मिलकर टीम को मजबूत किया।
ठोका नौवां शतक
गिल ने 33वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मार अपना शतक पूरा किया। ये उनका वनडे करियर का नौवां शतक है। इसके लिए उन्होंने 77 गेंदों का सामना किया। ये वनडे में किसी भी भारतीय द्वारा बनाया गया पांचवां सबसे तेज शतक है। इसके अलावा वह अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक जमाने के मामले में पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।
इसी मैच में गिल के साथ शतक जमाने वाले ईशान किशन अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाज हैं। ईशान ने 71 गेंदों पर ये शतक पूरा किया।
तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
इस शतक से पहले गिल ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। गिल ने इस मैच के दौरान भारत में वनडे में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वह भारत में सबसे तेजी से 1000 वनडे रन पूरे करने वाले भारतीय हैं। गिल ने 19 पारियों में ये काम किया है जबकि विराट ने इसके लिए 24 पारियां ली थीं। शिखर धवन ने भी भारत में 24 पारियों में अपने 1000 वनडे रन पूरे किए हैं।