Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AFG: Rohit Sharma ने ध्वस्त किया Chris Gayle का महा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 07:40 PM (IST)

    दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रोहित शर्मा का तूफान आया। अफगानिस्तान के 273 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने बेखौफ अंदाज में भारत को शु ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जड़ा सबसे ज्यादा सिक्स।
    रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जड़ा सबसे ज्यादा सिक्स।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा सिक्स जड़ते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने क्रिस गेल का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रोहित शर्मा का तूफान आया। अफगानिस्तान के 273 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने बेखौफ अंदाज में भारत को शुरुआत दी। रोहित ने 30 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद तीसरा सिक्स लगाकर क्रिस गेल का बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

    रोहित ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

    दरअसल, रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने क्रिस गेल (553) को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गए हैं। रोहित ने 84 गेंद पर 131 रन की पारी खेली। इस दौरान 16 चौके और 5 सिक्स लगाए। रोहित के नाम अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में (टी-20, वनडे और टेस्ट) कुल 556 सिक्स अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।  

    यह भी पढे़ं- PAK vs SL: फलस्तीन के समर्थन में आया पाकिस्तान का यह धाकड़ खिलाड़ी, भारत में ही बैठकर लिख दी यह बड़ी बात

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

    • 556*- रोहित शर्मा
    • 553 - क्रिस गेल
    • 476 - शाहिद अफरीदी
    • 398 - ब्रेंडन मैकुलम
    • 383 - मार्टिन गप्टिल 

    बता दें कि रोहित ने 253 वनडे मैच की 245 पारियों में वनडे में 296* सिक्स लगाए हैं। वहीं, 148 T20I मैच की 140 पारियों 182 और 52 टेस्ट मैच की 88 पारियों में कुल 77 सिक्स लगा चुके हैं। रोहित के बाद सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में क्रिस गेल हैं। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का नाम दर्ज है।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- IND vs AFG: शतक जड़कर Rohit Sharma ने वर्ल्ड कप में भारत के लिए किया यह बड़ा कमाल, बने पहले भारतीय बल्लेबाज