Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AUS 2nd T20I: Yashasvi Jaiswal के तूफान में उड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, टी-20 में युवा ओपनर ने अपने नाम दर्ज की ये उपलब्धि

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 12:45 PM (GMT+05:30)

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। यशस्वी और ऋतुराज ने भारत को पावरप्ले में 7 ...और पढ़ें

    Yashasvi Jaiswal ने Rohit Sharma का तोड़ा रिकॉर्ड
    Yashasvi Jaiswal ने Rohit Sharma का तोड़ा रिकॉर्ड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Yashasvi Jaiswal Breaks Rohit Sharma Record: भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में तूफानी बल्लेबाजी की। इस मैच में यशस्वी ने भारत को एक शानदार शुरुआत दिलाने में अहम काम किया, जिसमें उन्होंने पहले पावरप्ले में अर्धशतक जमाया।

    जायसवाल ने 24 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की और पारी के चौथे ओवर में सीन एबॉट कीजमकर धुनाई की। इस दौरान जायसवाल ने कप्तान रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया।

    Yashasvi Jaiswal ने Rohit Sharma का तोड़ा रिकॉर्ड

    दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS 2nd T20) के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) और ऋतुराज (Ruturaj Gaikwad) ने भारत को पावरप्ले में 70 से ज्यादा रन बनाने में मदद की। 24 गेंदों पर पचास रन बनाने के साथ ही यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

    यशस्वी टी-20 इंटरनेशनल में पहले पावरप्ले के अंदर फिफ्टी लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने। इस मामले में उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल को पछाड़ा। यशस्वी ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए। पहले पावरप्ले में अर्धशतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल तीसरे भारतीय बने।

    पहले पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

    यशस्वी जयसवाल - 2023 में 53 रन ( भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया)

    रोहित शर्मा - 2020 में 50*रन (भारत बनाम न्यूजीलैंड)

    केएल राहुल - 2021 में 50 रन ( भारत बनाम स्कॉटलैंड)

    य़ह भी पढ़ें: IND vs AUS: पिछले मैच के जीरो दूसरे T20 के बने 'हीरो', इन 2 खिलाड़‍ियों ने धांसू प्रदर्शन करके जीता फैंस का दिल

    अगर बात करें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे टी-20 मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 236 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में कंगारू टीम 191 रन ही बना सकी और भारत ने 44 रन से दूसरा टी-20 अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं।

    खबरें और भी