Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AUS 3rd T20I: Ruturaj Gaikwad ने पहली T20I सेंचुरी जड़कर किया बड़ा कारनामा, इस मामले में विराट-रोहित को छोड़ा पीछे

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 06:00 AM (IST)

    रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा। ऐसा करने वाले रुतुराज पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ...और पढ़ें

    Ruturaj Gaikwad ने शतक जड़कर Virat Kohli और Rohit Sharma को छोड़ा पीछे
    Ruturaj Gaikwad ने शतक जड़कर Virat Kohli और Rohit Sharma को छोड़ा पीछे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ruturaj Gaikwad Record: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम को 5 विकेट से धूल चटाई। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 222 रन बनाए।

    टीम इंडिया की तरफ से रुतुराज गायकवाड़ ने बल्ले से धमाल मचाया और 57 गेंद पर 123 रन की पारी खेली। रुतुराज गायकवाड़ ने गुवाहाटी में टी-20 इंटरनेशनल में अपनी पहली सेंचुरी ठोकी और एक बड़ा कारनामा किया। गायकवाड़ ने इस शतक के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया।

    Ruturaj Gaikwad ने शतक जड़कर Virat Kohli और Rohit Sharma को छोड़ा पीछे

    दरअसल, रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा। ऐसा करने वाले रुतुराज पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। गुवाहाटी में शतक ठोककर रुतुराज ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को एक मामले में पछाड़ दिया।

    ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के आखिरी ओवर में कुल 30 रन आए थे और इस ओवर में छक्के के साथ ही मैक्सवेल ने अपना शतक जमाया था। गायकवाड़ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में वह कोहली और रोहित से आहे निकल गए। पहले नंबर पर शुभमन गिल हैं जिन्होंने नाबाद 126 रन की पारी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: IND vs AUS 3rd T20: Glenn Maxwell के तूफानी शतक ने रुतुराज की पारी की फीकी, ऑस्‍ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में भारत के मुंह से छीनी जीत

    T20I में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

    126* रन - शुभमन गिल, भारत बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023

    123*रन - रुतुराज गायकवाड़, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी, 2023

    122* रन- विराट कोहली, भारत बनाम अफगानिस्तान, दुबई, 2021

    118 रन- रोहित शर्मा, भारत बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2023

    117 रन- सूर्यकुमार यादव, भारत बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2022