Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AUS: अभिषेक शर्मा ने 7 गेंदों में ही बना दिया रिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव को छोड़ दिया पीछे

    Updated: Sat, 08 Nov 2025 03:09 PM (IST)

    अभिषेक शर्मा ने ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मामले में कई दिग्गजों को पीछे ...और पढ़ें

    अभिषेक शर्मा ने बना दिए रिकॉर्ड

    अभिषेक शर्मा ने बना दिए रिकॉर्ड

    HighLights

    1. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टी20 में अभिषेक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

    2. अभिषेक शर्मा ने दिग्गजों को छोड़ा पीछे

    3. टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से है आगे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट का नया सितारा अभिषेक शर्मा अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गाबा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवें टी20 मैच में उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया।

    उन्होंने सिर्फ 528 गेंदों में यह मील का पत्थर छूते हुए अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव का 573 गेंदों का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनके बाद इस सूची में इंग्लैंड के फिल सॉल्ट (599 गेंदें), ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (604 गेंदें) और वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल व न्यूजीलैंड के फिन एलेन (609 गेंदें) का नाम शामिल है।

    इतनी पारियों में किया कमाल

    बाएँ हाथ के इस ओपनर ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और विस्फोटक स्ट्राइक रेट से भारत की टी20 बल्लेबाजी की परिभाषा ही बदल दी है। उन्होंने साबित किया है कि निरंतरता और निडरता साथ-साथ चल सकते हैं। अभिषेक ने सिर्फ 28 पारियों में 1000 रन पूरे किए। इसी के साथ वह इस मामले में विराट कोहली (27 पारियाँ) के बाद दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस दौरान केएल. राहुल (29 पारियाँ), सूर्यकुमार यादव (31 पारियाँ) और रोहित शर्मा (40 पारियाँ) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

    अभिषेक के नाम सबसे ज्यादा रन

    24 साल के पंजाब के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय चल रही भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वे हाल ही में यूएई में हुई एशिया कप 2025 जीत के दौरान भी भारत के शीर्ष स्कोरर रहे थे। आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में 925 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज अभिषेक लगातार इस फॉर्मेट में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। अपने डेब्यू के बाद से अब तक किसी भी खिलाड़ी ने उनसे अधिक रन इतने ऊँचे स्ट्राइक रेट से ज्यादा से नहीं बनाए। इसके अलावा, इस अवधि में उनके 64 छक्के किसी भी फुल मेंबर देश के बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्के हैं।