Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AUS: Travis Head ने वर्ल्ड कप फाइनल में जड़ा ऐतिहासिक शतक, ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 09:18 PM (IST)

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए। भारत की ...और पढ़ें

    ट्रेविस हेड ने वर्ल्ड कप फाइनल में जड़ा शतक। फोटो- एपी
    ट्रेविस हेड ने वर्ल्ड कप फाइनल में जड़ा शतक। फोटो- एपी

    HighLights

    1. ट्रेविस हेड ने 95 गेंद पर जड़ा शतक
    2. वर्ल्ड कप फाइनल में शतक जड़ने वाले सातवें बल्लेबाज बने हेड
    3. वर्ल्ड कप फाइनल में रन चेज करते हुए शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Travis Head vs Ind World Cup 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रेविस हेड ने शतक जड़ा। ट्रेविस हेड ने 95 गेंद पर शतक पूरा किया। हेड की दमदार पारी के दम पर दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया। इसके अलावा ट्रेविस हेड दूसरे ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने रन चेज करते हुए वर्ल्ड कप फाइनल में शतक जड़ा है।

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए। भारत की तरफ से कोहली और केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही। तीन विकेट जल्द गंवाने के बाद ट्रेविस हेड और लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला।

    ट्रेविस हेड का नाम दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

    ट्रेविस हेड ने 95 गेंद का सामना करते हुए फाइनल मैच में शतक जड़ा। शतक जड़ते ही वह सातवें ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में शतक जड़ा। इस लिस्ट में पहला नाम क्लाइव हबर्ट लॉयड नाम दर्ज है। उन्होंने 1975 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा था। दूसरे नंबर पर विवियन रिचर्ड्स हैं। उन्होंने 1979 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था।

    यह भी पढ़ें- World Cup Final: 'अगर ऐसा नहीं हुआ तो...' फाइनल से पहले Rohit ने जताया अंदेशा, बेखौफ बल्लेबाजी के राज से उठाया पर्दा

    विश्व कप फाइनल में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

    • सी लॉयड 102 बनाम ऑस्ट्रेलिया लॉर्ड्स 1975
    • वी रिचर्ड्स 138* बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स 1979
    • अरविंदा डी सिल्वा 107* बनाम ऑस्ट्रेलिया लाहौर 1996
    • आर पोंटिंग 140* बनाम इंड जोबर्ग 2003
    • ए गिलक्रिस्ट 149 बनाम एसएल ब्रिजटाउन 2007
    • एम जयवर्धने 103* बनाम भारत मुंबई डब्ल्यूएस 2011
    • टी हेड 100* बनाम भारत अहमदाबाद 2023

    अरविंदा डी सिल्वा के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज 

    यही नहीं ट्रेविस हेड ऐसे दूसरे बल्लेबाज बने जिन्होंने फाइनल मैच में रन चेज करते हुए शतक जड़ा है। इससे पहले 1996 में अरविंदा डी सिल्वा ने यह कारनामा किया था। इसके बाद रन-चेज में ऐसा करने वाले हेड केवल दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS: Rohit Sharma ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज