Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Glenn Maxwell ने अपने 100वें T20I को बनाया बेहद खास, Rohit Sharma को पीछे छोड़कर बने दुनिया के ऐसे पहले बल्‍लेबाज

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 01:50 PM (IST)

    IND vs AUS मैक्सवेल अपने 100वें T20I मैच में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। करियर के 100वें टी20I मैच में पिछला हाई स्कोर रोहित शर्मा के नाम दर्ज थ ...और पढ़ें

    Glenn Maxwell ने भारत के खिलाफ जड़ा शतक। फोटो- एपी
    Glenn Maxwell ने भारत के खिलाफ जड़ा शतक। फोटो- एपी

    HighLights

    1. मैक्सवेल ने अपने 100वें टी-20I मैच में जड़ा शतक
    2. रोहिश शर्मा के पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
    3. रोहित और मैक्सवेल ने टी-20 में जड़े हैं 4-4 शतक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने गुवाहाटी में अपने टी-20 करियर का 100वां मुकाबला खेला। अपने 100वें मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने शतक जड़ इसे बेहद खास बना दिया। वह पहले ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने अपने 100वें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक जड़ा हो। मैक्सवेल ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

    दरअसल, मैक्सवेल अपने 100वें T20I मैच में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। करियर के 100वें टी20I मैच में पिछला हाई स्कोर रोहित शर्मा के नाम दर्ज था। साल 2019 में रोहित ने अपने 100वें टी-20 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 85 रन की पारी खेली थी। मैक्सवेल ने इसे पीछे छोड़ते हुए 48 गेंद पर नाबाद 104 रन बनाए।

    शतकों के मामले में की रोहित की बराबरी

    एक अन्य मामले में मैक्सवेल ने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। गुवाहाटी में खेले गए मैच में अपने टी-20I का चौथा शतक जमाया। इस दौरान टी-20 इंटरनेशनल में वह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि रोहित शर्मा के नाम टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 4 शतक हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS: 'प्लान यही था कि उसे आउट करना...' सूर्यकुमार यादव ने हार की बताई वजह, गेंदबाजों का किया बचाव

    47 गेंद पर जड़ा शतक

    इसके अवाला मैक्सवेल सबसे तेज टी-20 शतक बनाने के मामले में एरोन फिंच, जोश इंग्लिस की बराबरी कर ली है। मैक्सवेल ने 47 गेंद का सामना करते हुए शतक जड़ा। मैक्सवेल से पहले एरोन फिंच ने साल 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंद पर सेंचुरी जड़ी थी। वहीं, भारत के खिलाफ 2023 में जोश इंग्लिस ने 47 गेंद पर शतक जड़ा था। अब मैक्सवेल ने यह कमाल कर दिया है।

    खबरें और भी

    भारत को पांच विकेट से हराया

    बता दें कि तीसरे टी-20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए थे। ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 123 रन की पारी खेली थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए मैक्सवेल ने 48 गेंद पर 8 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 104 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से जीत दिलाई।

    यह भी पढ़ें- SA vs IND: वनडे और टी-20 क्रिकेट से ब्रेक लेगें Virat Kohli? अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे टेस्ट सीरीज