Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup Final: 20 साल बाद जोहान्सबर्ग का बदला लेगा भारत? अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया से हिसाब चुकता करने की बारी

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 06:00 AM (GMT+05:30)

    लगातार 10 जीत के साथ भारतीय टीम पूरे रंग में है। भारत ने लीग स्टेज के अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी। वहीं शुरुआती तीन मैच गंवाने के ...और पढ़ें

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच
    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच

    HighLights

    1. 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा फाइनल
    2. 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल में आखिरी बार हुआ था सामना
    3. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर जीता था खिताब

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। 20 साल बाद यह दूसरी बार होगा, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया 2003 के वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे। 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मात देकर भारतीयों का दिल तोड़ा था। भारतीय टीम 19 नवंबर को बदला लेने को देखी।

    लगातार 10 जीत के साथ भारतीय टीम पूरे रंग में है। भारत ने लीग स्टेज के अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी। वहीं, शुरुआती तीन मैच गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी लय पकड़ ली है। सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइल में जगह बनाई है। अब 20 साल बाद आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल खेला जाएगा।

    20 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में होगी भिड़ंत

    गौरतलब हो कि 23 मार्च 2003 को जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सिर्फ दो विकेट के नुकसान पर 359 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। पोंटिंग ने खुद कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 140 रन बनाए। भारत विशाल लक्ष्य का पीछा नहीं कर सका और 39.2 ओवर में 234 रन पर आउट हो गया।

    यह भी पढ़ें- SA vs AUS: 19 नवंबर को भारत से खिताबी भिड़ंत, साउथ अफ्रीका को बेहद रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से आस्ट्रेलिया ने रौंदा

    आईसीसी इवेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

    बता दें कि आईसीसी इवेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पलड़ा भारत पर भारी है। 2003 के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भारत को हराया था। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है। हालांकि, जिस लय में भारतीय टीम है, उससे यही उम्मीद लगाई जा रही है कि भारत यह आंकड़ा बदल सकता है और तीसरी बार चैंपियन बन सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- World Cup Final: बल्लेबाजों का बेखौफ अंदाज, घातक गेंदबाजी; इन 5 कारणों से इंडिया टीम तीसरी बार लिख सकती है चैंपियन बनने की कहानी