Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs BAN 1st T20I: Varun Chakravarthy की 3 साल बाद हुई वापसी, बना दिया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

    Updated: Sun, 06 Oct 2024 08:05 PM (IST)

    ग्‍वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में में भारतीय क्रिकेट टीम की टक्‍कर बांग्‍लादेश से हो रही है। सीरीज के इस पहले टी20 मुकाबले में भा ...और पढ़ें

    वरुण चक्रवर्ती ने सफलता भी प्राप्‍त की। इमेज- बीसीसीआई
    वरुण चक्रवर्ती ने सफलता भी प्राप्‍त की। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
    2. टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में नजर आए थे वरुण
    3. ग्‍वालियर में खेला जा रहा है पहला टी20 मैच

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्‍लादेश के बीच ग्‍वालियर में पहला टी20 मैच खेला जा रहा है। न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत की मिस्‍ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को प्‍लेइंग 11 में मौका मिला। इसके अलावा तेज गेंदबाज मयंक यादव और नीतिश रेड्डी ने डेब्‍यू किया। 

    3 साल बाद हुई वापसी

    वरुण चक्रवर्ती की करीब 3 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई। उन्‍होंने आखिरी मैच 5 नवंबर, 2021 को स्‍कॉटलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड में खेला था। इसके साथ ही वरुण ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    2021 में खेला था आखिरी मैैच

    दरअसल, वरुण चक्रवर्ती (2021-24) 2 टी20 इंटरनेशनल मैच के बीच सबसे ज्‍यादा मुकाबले मिस करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इस लिस्‍ट में टॉप पर खलील अहमद (2019-24) हैं। वहीं तीसरे नंबर पर संजू सैमसन (2015-20) और चौथे पर शिवम दुबे (2020-23) हैं।

    • खलील अहमद- 104
    • वरुण चक्रवर्ती- 86
    • संजू सैमसन- 73
    • शिवम दुबे- 70

    ये भी पढ़ें: IND vs BAN 1st T20I: Mayank Yadav और Nitish Reddy का डेब्‍यू, IPL की 2 फ्रेंचाइजी को हो गया करोड़ों का नुकसान! जानें कैसे

    वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन

    लंबे समय बाद वापसी कर रहे वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की। उन्‍होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 7.80 की इकॉनमी से 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वरुण ने तौहीद हृदयोय, जाकिर अली और रिशद हुसैन को अपना शिकार बनाया। वरुण के अलावा अर्शदीप सिंह ने भी 3 विकेट अपने नाम किए। हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर और मयंक यादव को 1-1 सफलता मिली।  

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: IND vs BAN 1st T20I: Mayank Yadav की रफ्तार से थर-थर कांपे बांग्‍लादेशी, डेब्‍यू मैच में ही रच दिया इतिहास