Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs BAN: Rohit Sharma के आगे पानी मांगते फिरेंगे BAN गेंदबाज! धोनी का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त करेंगे ‘हिटमैन’

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 09:58 PM (GMT+05:30)

    रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई वाली भारतीय टीम का वनडे विश्व कप 2023 में अब तक प्रदर्शन कमाल का रहा है। भारत ने अब तक खेले गए तीनों मैचों में जीत ...और पढ़ें

    Rohit Sharma के निशाने पर हैं MS Dhoni का रिकॉर्ड
    Rohit Sharma के निशाने पर हैं MS Dhoni का रिकॉर्ड

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Rohit Sharma Eye On MS Dhoni Record: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई वाली भारतीय टीम का वनडे विश्व कप 2023 में अब तक प्रदर्शन कमाल का रहा है। भारत ने अब तक खेले गए तीनों मैचों में जीत हासिल की है। रोहित शर्मा का बल्ला पहले मैच के अलावा बाकी के दोनों मैचों में जमकर गरजा।

    उन्होंने अब तक एक शतक और एक अर्धशतक के दम पर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। अब भारत का सामना 19 अक्टूबर को बांग्लादेश से होना है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा से एक बड़ी पारी खेलने की उम्मीदें बनी हुई है।

    बता दें कि रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ मैच में इतिहास रच सकते है। 'मिस्टर 360 डिग्री' (एबी डिविलियर्सः से लेकर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी तक का रिकॉर्ड ध्वस्त करने पर 'हिटमैन' की निगाहें होगी। आइए जानते हैं रोहित शर्मा बांग्लादेश (IND vs BAN) के खिलाफ पुणे में कौन-सा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

    Rohit Sharma के निशाने पर हैं MS Dhoni का रिकॉर्ड

    दरअसल, भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच 19 अक्टूबर को पुणे के एमसीए मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) रिकॉर्ड्स की झडी लगा सकते हैं। अभी तक विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा 217 रन बना चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ अगर रोहित शर्मा 25 रन बना लेते है तो वह एमएस धोनी (MS Dhoni) का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे।

    खबरें और भी

    बता दें कि धोनी ने बतौर कप्तान 2011 विश्व कप में 241 रन बनाए थे और 2015 में 237 रन बनाए थे। अगर रोहित 25 रन बना लेते है तो वह धोनी के इस रिकॉर्ड को पछाड़ देंगे और विश्व कप के एक सीजन में ज्यादा रन बनाने के मामले में उनसे आगे निकल जाएंगे।

    World Cup के एक सीजन में बतौर भारतीय कप्तान किसने बनाए सबसे ज्यादा रन

    1. सौरव गांगुली- 2003 विश्व कप - 465 रन

    2. विराट कोहली- 2019 विश्व कप - 433 रन

    3. कपिल देव- 1983 विश्व कप - 303 रन

    4. एमएस धोनी- 2011 विश्व कप - 241 रन, 2015 विश्व कप- 237 रन

    यह भी पढ़ें:

    IND vs BAN: पुणे में Rohit Sharma रचेंगे इतिहास! 'मिस्टर 360 डिग्री' का World रिकॉर्ड हो सकता है ध्वस्त