यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs BAN: बाप रे बाप इतने सारे रिकॉर्ड! Virat Kohli ने शतक जड़कर मचाई तबाही; जयर्वधने छूटे पीछे
बांग्लादेश के 257 रन के लक्ष्य को भारत ने 3 विकेट खोकर 41.3 ओवर में हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 97 गेंद पर नाबाद 103 रन की पारी खेली। विराट ने वनडे ...और पढ़ें

HighLights
- विराट कोहली ने जड़ा वर्ल्ड कप 2023 का पहला शतक
- वर्ल्ड कप में चेज करते हुए जड़ा पहला शतक
- बांग्लादेश के खिलाफ खेली नाबाद 103 रन की पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। किंग कोहली क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा 49 शतक के विश्व रिकार्ड को तोड़ने के और करीब आ गए हैं। विराट ने गुरुवार को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ अपने वनडे करियर का 48वां शतक जड़ा। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है।
बांग्लादेश के 257 रन के लक्ष्य को भारत ने 3 विकेट खोकर 41.3 ओवर में हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 97 गेंद पर नाबाद 103 रन की पारी खेली। विराट ने वनडे करियर का 48वां शतक जड़ा। वह अब सचिन के 49 शतक से मात्र एक कदम दूर हैं। वहीं, विराट ने अंतरराष्ट्रीय करियर में अपने 26 हजार रन पूरे किए। विराट ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन खिलाड़ी
- 34357 - सचिन तेंदुलकर
- 28016 - कुमार संगकारा
- 27483- रिकी पोंटिंग
- 26026*- विराट कोहली
- 25957 - महेला जयवर्धने
इसके अवाला विराट कोहली ने के नाम अन्य रिकॉर्ड दर्ज हुए। वर्ल्ड कप के इतिहास में विराट कोहली ने पहली बार चेज करते हुए शतक जड़ा। इस एक पारी के दौरान विराट के नाम दर्ज हुए अन्य रिकॉर्ड्स पर एक नजरः-
वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
- 2278 - सचिन तेंदुलकर
- 1743 - रिकी पोंटिंग
- 1532 - कुमार संगकारा
- 1248*- विराट कोहली
- 1243 - रोहित शर्मा
- 1225 - ब्रायन लारा
- 1207 - एबी डिविलियर्स
भारत के लिए सर्वाधिक विश्व कप शतक
- 7 - रोहित शर्मा
- 6 - सचिन तेंदुलकर
- 4 - सौरव गांगुली
- 3- शिखर धवन
- 3- विराट कोहली
एक टीम के खिलाफ विश्व कप में दो (या अधिक) शतक
- 2 - सचिन तेंदुलकर बनाम केन्या
- 2 - सौरव गांगुली बनाम केन्या
- 2 - रोहित शर्मा बनाम बांग्लादेश
- 2 - विराट कोहली बनाम बांग्लादेश
एक स्थान पर विराट कोहली के 500 से अधिक वनडे रन
- 800 - एसबीएनएस, मीरपुर, ढाका
- 644 - आरपीएस, कोलंबो
- 587 - विशाखापत्तनम
- 571 - स्पेन का बंदरगाह, त्रिनिदाद
- 551 - एमसीए, पुणे
यह भी पढ़ें- IND vs BAN: कैच पकड़ते ही Ravindra Jadeja ने किया ऐसा इशारा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
खबरें और भी
किसी भारतीय मैदान पर सर्वाधिक वनडे रन
- 587 - विराट कोहली, विशाखापत्तनम
- 551 - विराट कोहली, पुणे
- 534 - सचिन तेंदुलकर, बेंगलुरु
- 529 - सचिन तेंदुलकर, ग्वालियर
- 496 - सचिन तेंदुलकर, कोलकाता
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर
- 264 - सचिन तेंदुलकर
- 217 - रिकी पोंटिंग
- 216 - कुमार संगकारा
- 212*- विराट कोहली
- 211 - जैक्स कैलिस
भारत ने इस जीत के साथ ही वर्ल्ड कप 2023 में चौथी लगातार जीत दर्ज की। भारत ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को पटखनी दी थी। भारत का अगला मुकाबला प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद न्यूजीलैंड के साथ होगा।