विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs ENG: एलेस्टर कुक की शर्मनाक लिस्ट में शामिल हुए जैकब बेथेल, इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में मात्र दूसरी बार हुआ ऐसा

Updated: Tue, 14 Jul 2026 06:18 PM (IST)

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। बेथेल अब एलेस्टर कुक की अनचाही लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

जैकब बेथेल

जैकब बेथेल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। बेथेल के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बर्मिंघम में खेल गए पहले वनडे मैच के दौरान जुड़ा। बेथेल को भारत के खिलाफ पहले मुकाबले में पारी की शुरुआत करने का मौका मिला था लेकिन वे भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष कर रहे थे।

बेन डकेट और बेथेल इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे क्योंकि इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद डकेट तो एक तरफ से शॉट्स खेल रहे थे लेकिन बेथेल दूसरी छोर पर संघर्ष कर रहे थे। इसी के साथ उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। वे एलेस्टर कुक की अनचाही लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

जैकब बेथेल के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ पारी की शुरुआत करने आए बेथेल लय में नहीं दिखे। उन्हें जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने खूब परेशान किया। बेथेल 12 गेंदों पर अपना खाता भी नहीं खोल सके। उन्होंने 13वीं गेंद पर पहला रन बनाया। इसके साथ ही वे इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे अधिक गेंदें खेलकर खाता खोलने वाले दूसरे ओपनर बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर पूर्व दिग्गज एलेस्टर कुक का नाम शामिल है।

कुक ने 2012 में ओवल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 गेंदों पर अपना खाता नहीं खोल सके थे। उन्होंने इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 18वीं गेंद पर पहला रन लिया। अब बेथेल इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वे शुरुआत से ही लय में नहीं दिखे और भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे। वे मैच में भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और सस्ते में आउट हो गए। उन्होंने 31 गेंदों पर 14 रन बनाए।

जैकब बेथेल का वनडे में मिलाजुला प्रदर्शन

बेथेल ने इंग्लैंड के लिए टी20 क्रिकेट में शानदार खेल दिखाया है। हालांकि, वे वनडे में अब तक अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 22 वनडे मैचों में 32.47 की औसत के साथ 617 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं।

यह भी पढ़ें- India vs England 1st ODI Live Score: रूट-डॉसन की शानदार बल्लेबाजी, इंग्लैंड की मुकाबले में कराई वापसी

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 926 दिन बाद मैदान पर लौटे, Jasprit Bumrah ने विकेट लेते ही इंग्लैंड में बजाया रिकॉर्ड का डंका