Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: इंग्‍लैंड ने लॉर्ड्स में वनडे रिकॉर्ड्स बुक को हिलाया, भारत के खिलाफ पलट दिया इतिहास

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 08:25 PM (GMT+05:30)

    भारत के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे मैच में इंग्लैंड ने इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो अब तक कभी नहीं हुआ था। ...और पढ़ें

    जो रूट-बेन डकेट

    जो रूट-बेन डकेट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम ने इतिहास रच दिया है। लॉर्ड्स में इंग्लिश बल्लेबाजों का बल्ला जमकर हल्ला बोला है। अंग्रेजों ने पहले बैटिंग करते हुए 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने इतिहास रच दिया है और भारत के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

    तीसरे मैच में भारतीय गेंदबाजी लचर दिखाई दी और इंग्लिश बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने शतक लगाया, जबकि जो रूट ने एक बार फिर से अर्धशतक लगाया। रूट को इस सीरीज में भारतीय गेंदबाज आउट नहीं कर सके हैं। इंग्लैंड ने मैच में कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जबकि वनडे में भारत के खिलाफ इतिहास ही बदल दिया है।

    इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

    इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ वनडे में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। 387 रनों का स्कोर इससे पहले कभी भी इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ वनडे में नहीं बनाए थे। उन्होंने 2017 में कटक में खेलते हुए 366 रन बनाए थे, जिसे अब अंग्रेजों ने तोड़ दिया है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने शानादर शुरुआत की थी और सलामी बल्लेबाजों ने 192 रनों की साझेदारी की थी, जो लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।

    भारत के खिलाफ इंग्लैंड के सबसे बड़े स्कोर (वनडे में)-

    • 387 - लॉर्ड्स, 2026
    • 366 - कटक, 2017
    • 350 - पुणे, 2017
    • 338 - बेंगलुरु, 2011
    • 337 - पुणे, 2021

    इंग्लैंड का एक और कारनामा

    भारत के खिलाफ 41 से 50 ओवरों के बीच वनडे में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में इंग्लैंड की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस दौरान इंग्लिश टीम ने 126 रन बनाए। उन्होंने श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया है। लिस्ट में पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका मौजूद है। प्रोटियाज ने 2015 में टीम इंडिया के खिलाफ खेलते हुए 144 रन बना डाले थे। इंग्लैंड अब इसी लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

    खबरें और भी

    भारत के खिलाफ 41-50 ओवरों में सबसे अधिक रन (वनडे)-

    • 144 - साउथ अफ्रीका, वानखेड़े, 2015
    • 135 - साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2013
    • 126 - इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 2026
    • 124 - श्रीलंका, किंग्सटन, 2013

    यह भी पढ़ें- India vs England 3rd ODI LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू, रोहित शर्मा-शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर उतरी

    यह भी पढ़ें- 'हर कहानी का अच्छा अंत नहीं होता', रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों के बीच पूर्व दिग्गज के बयान ने मचाई सनसनी