Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG Head To Head: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में कैसा है भारत का रिकॉर्ड? सेमीफाइनल की जंग से पहले क्या कहते हैं आंकड़े

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 11:26 PM (IST)

    इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में भारतीय टीम का दबदबा रहा है। टीम इंडिया ने अंग्रेजों के खिलाफ इस फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 ...और पढ़ें

    भारत और इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत और इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

    HighLights

    1. इंग्लैंड और भारत के बीच सेमीफाइनल मुकाबला

    2. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

    3. इंग्लैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG Head To Head Record: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भिड़ेगी। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। टीम इंडिया मुकाबले को जीतकर फाइनल में पहुंचना चाहेगी ताकि वे वर्ल्ड कप को अपने घर पर जीत सकें। टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का इंग्लैंड पर दबदबा रहा है और इसी को सूर्या एंड कंपनी वानखेड़े में भी आगे बढ़ाना चाहेगी।

    भारत और इंग्लैंड के बीच ये लगातार टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा सेमीफाइनल मुकाबला है। 2022 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को हराया था, जबकि 2024 में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। यही नहीं इन दोनों के बीच सेमीफाइनल की विजेता टीम ने ट्रॉफी भी अपने नाम की है। ऐसे में अब देखना होगा कि वानखेड़े में कौन-सी टीम जीत हासिल करती है। इससे पहले आइए हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।

    भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच

    भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार, 5 मार्च को खेला जाना है। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से खेला जाना है, जबकि इसके लिए टॉस 6:30 होगा।

    भारत-इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 में टीम इंडिया का दबदबा रहा है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 29 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं। तो वहीं इंग्लिश टीम ने भी 12 मैचों में जीत हासिल की है। इस तरह से भारत को बढ़त हासिल है और वे वानखेड़े में भी इसे बरकरार रखना चाहेंगे। टीम इंडिया 2017 से वानखेड़े स्टेडियम में कोई मुकाबला नहीं हारी है।

    खबरें और भी

    भारत और इंग्लैंड का स्क्वाड

    भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

    इंग्लैंड की टीम: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टोंग, जेमी ओवरटन।

    यह भी पढ़ें- SA vs NZ: 'वो बस एक काली रात...' सेमीफाइनल में शर्मनाक हार के बाद टूट गए कप्तान एडन मार्करम; बताया कैसे फिसला फाइनल का टिकट

    यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका को रौंदने के बाद फाइनल के लिए मिचेल सैंटनर ने भरी हुंकार, बोले - 'हमारे पास अभी...'