यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs ENG: Rohit Sharma ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए किया यह कारनामा, पूर्व कप्तान एमएस धोनी को छोड़ा पीछे
राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने तीन विकेट 33 के स्कोर ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा अपने फॉर्म में वापस आ गए। तीन विकेट जल्द गिरने के बाद रोहित ने जडेजा के साथ मिलकर न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।
गौरतलब हो कि राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने तीन विकेट 33 के स्कोर पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद रोहित और जडेजा ने मिलकर भारतीय पारी को संवारा।
महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ा पीछे
संभलकर खेलते हुए रोहित ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद कुछ दर्शनीय शॉट लगाए। रोहित ने रूट के ओवर में अपनी पारी का दूसरा सिक्स जड़ा। इस सिक्स की मदद से वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया।
यह भी पढे़ं- IND vs ENG: Ben Stokes ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने 16वें इंग्लिश खिलाड़ी; सचिन और पोंटिंग की खास लिस्ट में शामिल
टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- 90 - वीरेंद्र सहवाग
- 79*- रोहित शर्मा
- 78 - एमएस धोनी
- 69 - सचिन तेंदुलकर
- 61-कपिल देव
इसके अलावा रोहित ने एक कप्तान के रूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने बतौर कप्तान 211 सिक्स जड़े थे। रोहित ने भी बतौर कप्तान 211 सिक्स जड़ दिए हैं।
खबरें और भी
भारत के लिए कप्तान के रूप में सर्वाधिक छक्केः-
- रोहित शर्मा - 212*
- एमएस धोनी- 211
- विराट कोहली- 138
- सौरव गांगुली- 132
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के
- 233 - इयोन मोर्गन
- 212*- रोहित शर्मा
- 211 - एमएस धोनी
- 171 - रिकी पोंटिंग
- 170 - ब्रैंडन मैकुलम
रोहित के अलावा रविंद्र जडेजा ने भी तीसरे टेस्ट मैच में अपना जलवा दिखाया। रोहित का साथ देते हुए जडेजा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके अवाला चौथे विकेट के लिए रोहित के साथ महत्वपूर्ण शतकीय साझेदारी की। दोनों ने मिलकर भारतीय टीम को संकट से बाहर निकाला।