IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड में से जो जीता मैच, वर्ल्ड कप उसका... 2026 में भी जारी रहेगा ये 'गोल्डन ट्रेंड'?
IND vs ENG T20 WC 2026 Semi Final: भारत और इंग्लैंड 2026 टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगे। यह लगातार तीसरा ...और पढ़ें
HighLights
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा
भारत-इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच में जो जीता वो बनेगा विश्व चैंपियन!
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होना है। ये मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ये लगातार तीसरा टी20 विश्व कप है जब दोनों टीमें सेमीफाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेगी। इससे पहले साल 2022 और 2024 के सेमीफाइनल में भी इनकी टक्कर हुई थी।
इस बीच पिछले दो विश्व कप के आंकड़ों के हिसाब से सेमीफाइनल मैच की विजेता टीम विश्व विजेता बनती है। आइए समझाते हैं इस दिलचस्प रिकॉर्ड के बारे में जिसकी उम्मीद इस बार भी की जा रही है कि ये ट्रेंड जारी रहेगा।
IND vs ENG सेमीफाइनल मैच जो जीता वो बनेगा वर्ल्ड चैंपियन!
साल 2022 में इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल मैच (India vs England T20 World Cup 2022 Semi Final) में हराया था और फिर फाइनल में पाकिस्तान को मात देकर उन्होंने आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2022 की ट्रॉफी उठाई थी।
ठीक ऐसा ही 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को धूल चटाई थी और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपयिन बनी थी। ऐसे में अब गुरुवार यानी 5 मार्च को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में भी ये ट्रेंड जारी रह सकता है।
खबरें और भी
वानखेड़े में किसका पलड़ा भारी?
भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब तक 7 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 में जीत दर्ज की है। खास बात ये है कि दिसंबर 2017 के बाद से भारत यहां को भी भी टी20 मैच हारा नहीं है। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने इस मैदान पर 6 मैच खेले है, जिसमें उन्हें 3 में जीत और 3 में हार मिली है। वहीं, वानखेड़े में भारत को अब तक सिर्फ दो टीमों ने हराया है, वो भी साल 2012 में इंग्लैंड ने और साल 2016 में वेस्टइंडीज ने।
IND vs ENG Head-to-Head Record: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 5 बार आमने-सामने हुए हैं। इस वैश्विक मंच पर दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है, जिसमें भारत 3 जीत के साथ मामूली बढ़त बनाए हुए है, जबकि इंग्लैंड ने 2 मैचों में जीत दर्ज की है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कुल मैच खेले गए-5
भारत ने जीते मैच-3
इंग्लैंड ने जीते मैच- 2
IND vs ENG: टी20 विश्व कप सेमीफाइनल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
मैच-2
भारत-1
इंग्लैंड-1
यह भी पढ़ें- 'हद पार करोगे तो...', भारत T20 WC Semi Final में नहीं पहुंचेगा कहने वाला पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बुरी तरह ट्रोल
यह भी पढ़ें- IND Vs WI: संजू सैमसन के अलावा कौन? भारत के 5 हीरो, जिनके दम पर मिला सेमीफाइनल का कंफर्म टिकट