Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: Shubman Gill ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़ा 10वां शतक, पीछे छूटे रवि शास्त्री-सहवाग और युवराज सिंह

    Updated: Sun, 04 Feb 2024 02:50 PM (IST)

    इसके अलावा शुभमन गिल ने भारत की धरती पर 7 साल बाद नंबर तीन पर टेस्ट शतक लगाने का कमाल किया। गिल का यह टेस्ट किक्रेट में यह तीसरा शतक था और इंग्लैंड के ...और पढ़ें

    शुभमन गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जड़ा 10वां शतक। फोटो- एपी
    शुभमन गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जड़ा 10वां शतक। फोटो- एपी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के 'प्रिंस' यानी शुभमन गिल ने आखिरीकार 11 महीने बाद टेस्ट शतक जड़कर फॉर्म में लौट आए हैं। शुभमन गिल ने इंग्लैंड खिलाफ भारत की दूसरी पारी में 147 गेंद का सामना करते हुए 104 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10वां शतक जड़ा। यह शतक जड़ते ही गिल ने सहवाग, रवि शास्त्री और युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया।

    इसके अलावा शुभमन गिल ने भारत की धरती पर 7 साल बाद नंबर तीन पर टेस्ट शतक लगाने का कमाल किया।चेतेश्वर पुजारा ने घरेलू मैदान पर भारत के लिए नंबर 3 पर आखिरी शतक नवंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में बनाया था। 

    गिल का टेस्ट किक्रेट में यह तीसरा शतक था और इंग्लैंड के खिलाफ पहला। गिल ने 24 साल की उम्र में अपना 10वां अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। शुभमन ने इस मामले में वीरेंद्र सहवाग, रवि शास्त्री और युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है।

    सहवाग और युवराज को छोड़ा पीछे

    दरअसल, सहवाग, शास्त्री और युवराज सिंह ने 24 साल की उम्र में 9-9 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े थे। शुभमन गिल इनसे एक कदम आगे निकल गए हैं। 24 साल की उम्र सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने के मामले में सचिन सबसे आगे हैं। सचिन ने 24 की उम्र तक 30 इंटरनेशल शतक जड़ दिए थे। दूसरे नंबर पर विराट कोहली मौजूद हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- क्या है तांगीवाई शील्ड जिसे जीतने के लिए NZ vs SA हुए हैं आमने-सामने, बड़ी दर्दनाक है इसके पीछे की कहानी

    24 साल की उम्र में भारत के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक

    • 30 – सचिन तेंदुलकर
    • 21 – विराट कोहली
    • 10 – शुभमन गिल
    • 9 – रवि शास्त्री
    • 9 – वीरेंद्र सहवाग
    • 9 – युवराज सिंह

    बता दें कि इंग्लैड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत का दबदबा कायम है। तीसरे दिन चाय काल तक भारत ने 371 रन की कुल बढ़त ले ली थी। क्रीज पर केएस भरत और रविचंद्रन अश्विन मौजूद थे। तीसरे दिन इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने शुरुआती विकेट दिलाए। रोहित और यशस्वी जायसवाल को जेम्स एंडरसन ने आउट किया।

    यह भी पढे़ं- केन विलियमसन ने विराट को छोड़ा पीछे, रचिन ने जड़ा पहला टेस्ट शतक; साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का दबदबा