Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ: 'राणा जी' के चंगुल से बचना है मुश्किल, कॉनवे का पलक झपकते ही कर लेते हैं शिकार, आंकड़े बयां कर रहे कहानी

    Updated: Sun, 18 Jan 2026 02:31 PM (GMT+05:30)

    भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवन कॉन्वे के लिए परेशानी बन चुके हैं। मौजूदा सीरीज में राणा ने कॉन्वे को टिकने ...और पढ़ें

    हर्षित राणा ने किया डेवन कॉन्वे का शिकार

    हर्षित राणा ने किया डेवन कॉन्वे का शिकार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवन कॉन्वे के लिए काल की तरह हैं। न्यूजीलैंड का ये बाएं हाथ का बल्लेबाज हर्षित राणा के सामने बेबस नजर आता है। इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जे रहे तीसरे वनडे में हर्षित ने उन्हें अपना शिकार बनाया। ये पहली बार नहीं जब कॉन्वे को हर्षित ने आउट किया है। आंकड़े देखे जाएं तो कॉन्वे हर्षित के पक्के शिकार हैं।

    होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में हर्षित ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर कॉनवे को आउट कर दिया। हर्षित की गेंद ने ज्यादा उछाल लिया और वह कॉन्वे के बल्ले से टकराते हुए स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के पास चली गई। रोहित ने इस कैच को लपकने में कोई गलती नहीं की।

    ऐसे हैं आंकड़े

    हर्षित ने कॉन्वे को इस सीरीज में जमकर परेशान किया है। उनके सामने न्यूजीलैंड का बल्लेबाज पैर नहीं जमा पाता और न ही रन बना पाता। इस सीरीज के तीन मैचों में हर बार हर्षित ने कॉन्वे को आउट किया है। जहां तक आंकड़ों की बात है तो इस सीरीज में कॉन्वे ने हर्षित की 23 गेंदों का सामना किया है और सिर्फ 18 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत सिर्फ छह का रहा है और स्ट्राइक रेट 78.26 का रहा है। कॉन्वे ने हर्षित की 14 गेंदें खाली खेली हैं।

    ये बताता है कि हर्षित किस तरह से इस बल्लेबाज पर हावी रहते हैं और उनका विकेट भी निकाल ले जाते हैं। कॉन्वे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी क्रम की धुरी माने जाते हैं। उनका विकेट लेना टीम को न सिर्फ अच्छी शुरुआत से वंचित करता है बल्कि टीम को कमजोर भी करता है।

    खबरें और भी

    निर्णायक है मैच

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेला जा रहा ये मैच काफी अहम है। इस मैच पर सीरीज के विजेता का फैसला टिका हुआ है। वडोदरा में भारत ने जीत हासिल की थी। राजकोट में न्यूजीलैंड ने सीरीज में बराबरी की। अब नजरें तीसरे मैच पर है। न्यूजीलैंड पूरी कोशिश करेगा कि वह ये मैच अपने नाम करे क्योंकि भारत को भारत में हराना इतिहास रचना होगा। वह भारत में पहले कभी वनडे सीरीज नहीं जीता है। टेस्ट में वह ये काम कर चुका है। भारत नहीं चाहेगा कि वह अपने घर में न्यूजीलैंड से सीरीज हारे।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ Playing-11: आखिरकार अर्शदीप सिंह को मिल गया मौका, ये गेंदबाज हुआ बाहर; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: Shubman Gill की फिटनेस का 'सीक्रेट फॉर्मूला', हर जगह साथ लेकर चलते हैं 'एल्केलाइन वॉटर आरो'