IND vs NZ: मिचेल और फिलिप्स की जोड़ी ने जमाया 'दोहरा शतक', फिर भी चार रनों से इतिहास रचने से चूके
डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच हुई दोहरी शतकीय साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ मजबूत स्कोर खड़ा किया है। दोनों ने 219 र ...और पढ़ें

डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने किया कमाल
HighLights
IND vs NZ: डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने जमाए शतक
IND vs NZ: दोनों के बीच हुई दोहरी शतकीय साझेदारी
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 338 रनों का टारेगट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने इंदौर में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में शानदार साझेदारी की। इस साझेदारी के साथ ही दोनों ने बड़ा रिकॉर्ड नाम किया है, लेकिन फिर भी ये जोड़ी महज चार रनों से इतिहास रचने से चूक गई। दोनों ही बल्लेबाजों ने निर्णायक मैच में शतक जमाए और दोहरी शतकीय साझेदारी की।
डेरिल मिचेल ने 131 गेंदों का सामना कर 15 चौके और तीन छक्कों की मदद से 137 रनों की पारी खेली। वहीं फिलिप्स ने 88 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 106 रन बनाए। दोनों के बीच 219 रनों की साझेदारी हुई। ये साझेदारी तब आई जब टीम संकट में थी और उसे एक मजबूत साझेदारी की जरूरत थी।
बनी नंबर-2 दो जोड़ी
न्यूजीलैंड की टीम 58 रनों पर अपने तीन विकेट खो चुकी थी। यहां टीम संकट में थी और उसे एक मजबूत साझेदारी की जरूरत थी। मिचेल और फिलिप्स ने आसानी से अपने पैर जमाए और फिर रनों की बारिश कर दी। इन दोनों ने अपने-अपने शतक पूरे किए। मिचेल ने भारत के खिलाफ भारत में चौथा शतक जमाया। दोनों एक जोड़ी के तौर पर इतिहास रचने के करीब थे तभी अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच करा इस साझेदारी को तोड़ दिया।
इन दोनों के बीच हुई साझेदारी भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए किसी भी विकेट के लिए अभी तक की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले नंबर पर टॉम लाथम और केन विलियमसन की जोड़ी है जिन्होंने 2022 में ऑकलैंड में 221 रनों की साझेदारी की थी। मिचेल और फिलिप्स की जोड़ी अगर चार रन और जोड़ लेती तो लाथम-विलियमसन की जोड़ी को पीछे छोड़ देती।
खबरें और भी
न्यूजीलैंड ने बनाया मजबूत स्कोर
इस साझेदारी के दम पर एक समय लड़खड़ती दिख रही न्यूजीलैंड की टीम मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही है। न्यूजीलैंड ने आसानी से 300 का आंकड़ा पार किया। उसने पूरे 50 ओवर खेलते हुए आठ विकेट खोकर 337 रन बनाए। एक समय ये स्कोर मुमकिन नहीं लग रहा था, लेकिन मिचेल और फिलिप्स की जोड़ी ने कमाल किया और अंत में ब्रेसवेल ने अपने बल्ले से इसे अंजाम तक पहुंचाया।