Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छा गए लाला! Shami ने लगातार दो गेंदों में 2 बार उखाड़ा स्टंप, चकनाचूर Kapil Dev का रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर वन

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 08:00 PM (IST)

    आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मैच खेलने उतरे मोहम्मद शमी ने धर्मशाला में अपनी घातक गेंदबाजी से जमकर महफिल लूटी। शमी की आग उगलती गेंदों के आगे की ...और पढ़ें

    MOhammed Shami: मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके
    MOhammed Shami: मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके

    HighLights

    1. वर्ल्ड कप 2023 में भारत की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ हो रही है
    2. मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके
    3. शमी ने खास मामले में कपिल देव को छोड़ा पीछे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्लीMohammed Shami IND vs NZ: ICC World Cup 2023 में अपना पहला मैच खेलने उतरे मोहम्मद शमी ने धर्मशाला में अपनी घातक गेंदबाजी से जमकर महफिल लूटी। शमी की आग उगलती गेंदों के आगे कीवी टीम के बल्लेबाजों ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया। शमी ने अपनी रफ्तार से दम पर कहर बरपाते हुए न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। भारतीय तेज गेंदबाज ने खास मामले में कपिल देव को भी पीछे छोड़ दिया है।

    शमी ने बरपाया कहर

    मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर विल यंग को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद जब शमी फिर से गेंदबाजी अटैक पर लौटे, तो उन्होंने सेट बल्लेबाज रचिन रविंद्र की पारी का अंत किया। हालांकि, शमी का खूंखार रूप अंतिम ओवरों में देखने को मिला।

    भारतीय फास्ट बॉलर ने पहले मिचेल सैंटनर को बेहतरीन यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड करते हुए चलता किया। इसके ठीक अगली ही बॉल पर शमी ने मैट हेनरी का लेग स्टंप भी हवा में लहरा दिया। पारी के लास्ट ओवर में शमी ने डेरियल मिचेल की 130 रन की पारी का भी अंत करते हुए मैच में अपना पांचवां विकेट झटका।

    यह भी पढ़ेंIND vs NZ: एक या दो नहीं, बल्कि Team India ने 3 बार दोहराई एक ही गलती, Bumrah-Jadeja से भी हुई चूक; झल्लाए नजर आए Rohit-Kohli

    कपिल देव का रिकॉर्ड चकनाचूर

    मोहम्मद शमी 50 ओवर के विश्व कप में दो बार पांच विकेट लेने का कारनामा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। शमी ने कपिल देव, वेंकटेश प्रसाद, आशीष नेहरा और युवराज सिंह को एकसाथ पछाड़ दिया है। इन सभी गेंदबाजों ने विश्व कप में पांच विकेट लेने का कारनामा सिर्फ एक बार किया है। शमी ने साल 2019 में खेले गए वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट झटके थे।

    खबरें और भी