IND vs NZ: कीवियों की अपने घर में ही हुई फजीहत, भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
वेलिंग्टन में भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड मात्र 134 रनों पर ऑलआउट हो गई, जो अपने घर में भारत के खिलाफ उनका सबसे कम स्कोर है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (फोटो: BLACKCAPS)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड मात्र 134 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारतीय गेंदबाजों की वेलिंग्टन में कहर बरपाती गेंदबाजी देखने को मिली और कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने सरेंडर कर दिया। पहले वनडे मैच में भी ब्लैक कैप्स भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके थे।
दूसरे मैच में भी टीम इंडिया के पेसर्स आग उगलते हुए दिखे। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल अकेले संघर्ष करते रहे और उन्होंने अर्धशतक लगाया लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 134 रनों पर ऑलआउट हो गई और इसी के साथ उनके नाम पर शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। कीवियों ने अपने घर पर भारत के खिलाफ सबसे कम रनों पर ऑलआउट होने का रिकॉर्ड बनाया।
न्यूजीलैंड के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ अपने घर पर वनडे में 134 सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले उन्होंने साल 1994 में ऑकलैंड में भारत के खिलाफ 142 रन बनाए थे, जो टीम इंडिया के खिलाफ वनडे में सबसे छोटा टोटल था। अब 134 रन पर ऑलआउट होने के बाद ये सबसे छोटा टोटल हो गया है। अब तक खेले गए दोनों वनडे मैचों में न्यूजीलैंड की फ्लॉप बल्लेबाजी देखने को मिली।
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के सबसे छोटे स्कोर (घर पर)-
- न्यूजीलैंड बनाम भारत- 134, वेलिंग्टन, 2026
- न्यूजीलैंड बनाम भारत- 142, ऑकलैंड, 1994
- न्यूजीलैंड बनाम भारत- 157 नेपियर, 2019
- न्यूजीलैंड बनाम भारत- 168 वेलिंग्टन, 2003
- न्यूजीलैंड बनाम भारत- 185 ऑकलैंड, 2026
भारत ने सीरीज में 2-0 से बढ़त
टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पहले मैच में भी शानदार गेंदबाजी की थी और कीवियों को 185 रनों पर समेट दिया था। इसके बाद दूसरे मैच में भी भारतीय गेंदबाजों ने वही फॉर्म जारी रखा। गुरनूर बराड़ ने चार विकेट लिए और कीवियों को 134 रन पर समेट दिया। टीम इंडिया ने मैच को डीएलएस नियम के तहत चार रनों से अपने नाम कर लिया और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।