Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs NZ: Rachin Ravindra और Daryl Mitchell की जोड़ी ने धर्मशाला में रचा इतिहास, 44 साल पुराना रिकॉर्ड किया धराशायी

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 04:58 PM (IST)

    आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में धर्मशाला के मैदान पर रचिन रविंद्र और डेरियल मिचेल की जोड़ी ने इतिहास रच डाला है। कीवी टीम के दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 44 सा ...और पढ़ें

    IND vs NZ: रचिन रविंद्र और डेरियल मिचेल ने 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला है।
    IND vs NZ: रचिन रविंद्र और डेरियल मिचेल ने 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला है।

    HighLights

    1. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहम मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है
    2. रचिन रविंद्र और डेरियल मिचेल की जोड़ी ने 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Rachin Ravindra Daryl Mitchell Partnership: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में धर्मशाला के मैदान पर रचिन रविंद्र और डेरियल मिचेल की जोड़ी ने इतिहास रच डाला है। कीवी टीम के दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 44 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। रचिन और मिचेल के आगे भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आ रहे हैं और दोनों कीवी बैटर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

    रचिन-मिचेल की जोड़ी ने तोड़ा 44 साल पुराना रिकॉर्ड

    रचिन रविंद्र और डेरियल मिचेल की जोड़ी ने 50 ओवर के वर्ल्ड कप में 44 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला है। रचिन और मिचेल ने विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलते हुए न्यूजीलैंड की तरफ से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    कीवी टीम के दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी निभाई। रचिन-मिचेल से पहले टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड की ओर से सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड जॉन राइट और ब्रूस एगर के नाम था, जिन्होंने साल 1979 में पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की थी।

    रचिन रविंद्र ने उठाया जीवनदान का फायदा

    रचिन रविंद्र ने पारी के 11वें ओवर में मिले जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया। रचिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों पर 75 रन की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान कीवी बैटर ने 6 चौके और एक छक्का जमाया। वहीं, खबर लिखे जाने तक डेरियल मिचेल 82 गेंदों पर 78 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हुए हैं। मिचेल 4 चौके और चार छक्के जमा चुके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ:जड्डू यह क्या किया! Jadeja ने टपकाया गोदी में आया हुआ आसान कैच, NZ के सबसे खूंखार बैटर को दिया जीवनदान- VIDEO

    खराब रही न्यूजीलैंड की शुरुआत

    हालांकि, टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डेवोन कॉनवे को मोहम्मद सिराज ने बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद मोहम्मद शमी ने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर विल यंग को क्लीन बोल्ड करते हुए चलता किया।