यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs NZ: Ravichandran Ashwin के नाम जुड़ा WTC का वर्ल्ड रिकॉर्ड, पुणे टेस्ट में रचा कीर्तिमान; सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ा
R Ashwin Surpassed Nathan Lyon भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने पुणे टेस्ट (IND vs NZ 2nd Test) में दो विकेट लेने के ...और पढ़ें

HighLights
- IND vs NZ: Ravichandran Ashwin के नाम जुड़ा WTC का वर्ल्ड रिकॉर्ड
- R Ashwin ने दो विकेट लेते ही हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
- R Ashwin डब्ल्यूटीसी इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। R Ashwin WTC Record। भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने पुणे टेस्ट में दो विकेट लेने के साथ ही इतिहास रच दिया है। दो विकेट लेने के साथ ही अश्विन WTC इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन को पछाड़ दिया है।
R Ashwin बने WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

दरअसल, मौजूदा समय में आर अश्विन (Ravichandran Ashwin WTC Record) के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 189 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट लिए और विकेट की संख्या को 189 तक पहुंचाया। इस तरह उन्होंने नाथन लियोन को पीछे छोड़ दिया और WTC इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। नाथन के नाम इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए WTC इतिहास में सर्वाधिक विकेट (187) का रिकॉर्ड था।
यह भी पढ़ें: IND vs BAN: दूसरे टेस्ट में Ashwin ने खोला 'पंजा', बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई भारतीय नहीं कर पाया
WTC इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट
1. आर अश्विन (भारत)- 189 विकेट
2. नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया)- 187 विकेट
3. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 175 विकेट
4. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)- 134 विकेट
R Ashwin की निगाहें साथ ही टेस्ट में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने के रिकॉर्ड पर होगी। अश्विन ने टेस्ट में 102 मैच खेलते हुए अब तक कुल 37 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अगर एक फाइव विकेट हॉल ले लेत हैं तो वह शेन वॉर्न के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दूसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या रविचंद्रन अश्विन पूरी तरह फिट नहीं हैं? पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने पुणे टेस्ट से पहले उठा दिए सवाल
R Ashwin ने दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में चटकाए दो विकेट
पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पारी का सातवां ओवर भारत की तरफ से अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने डाला। अश्विन ने अपने पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लैथम (15) का शिकार किया। ओवर की पांचवीं गेंद अश्विन ने टॉम को LBW आउट कराया। इसके बाद अश्विन ने ही भारत को दूसरा विकेट दिया। उन्होंने विल यंग को 18 रन के निजी स्कोर पर ऋषभ पंत के हाथों आउट कराया।