Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rohit Sharma का अहमदाबाद में सुपरहिट शो, IND vs PAK में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, Sachin-Dhoni को छोड़ा पीछे

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 08:20 PM (IST)

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रोहित शर्मा का शो सुपरहिट रहा। हिटमैन ने पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में बल्ले से जमकर तबाही मचाई। 50 ...और पढ़ें

    IND vs PAK: रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी खेली।
    IND vs PAK: रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी खेली।

    HighLights

    1. रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली 86 रन की तूफानी पारी
    2. खास मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकले रोहित
    3. एमएस धोनी के बड़े रिकॉर्ड की भी रोहित ने की बराबरी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Sharma Ind vs Pak: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रोहित शर्मा का शो सुपरहिट रहा। हिटमैन ने पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में बल्ले से जमकर तबाही मचाई। 50 ओवर के फॉर्मेट में रोहित टी-20 वाले अंदाज में बैटिंग करते हुए नजर आए और उन्होंने महज 63 गेंदों पर 86 रन की आतिशी पारी खेली। अपनी इस तूफानी इनिंग के दम पर हिटमैन ने कई बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर भी कर डाला है। रोहित खास मामले में सचिन तेंदुलकर और धोनी से भी आगे निकल गए हैं।

    सचिन से आगे निकले रोहित

    रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर खास मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। हिटमैन अब वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से रनों का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम अब 7 फिफ्टी दर्ज हो गई हैं, जबकि सचिन ने 6 अर्धशतक जमाए थे। धोनी के नाम भी सिर्फ 4 अर्धशतक ही दर्ज हैं।

    बतौर कप्तान पाकिस्तान के खिलाफ चौथा अर्धशतक

    रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में कप्तान के तौर पर पाकिस्तान के खिलाफ यह अपना चौथा अर्धशतक जमाया है। रोहित ने इस मामले में भी सचिन तेंदलुकर को पीछे छोड़ा है। पड़ोसी मुल्क के खिलाफ बतौर कैप्टन सबसे ज्यादा छह फिफ्टी जमाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अजहरुद्दीन और तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ मौजूद हैं।

    धोनी-कोहली के क्लब में हुए शामिल

    रोहित शर्मा का बतौर कप्तान आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में यह दूसरा अर्धशतक रहा। इस फिफ्टी के साथ ही हिटमैन ने एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। एक विश्व कप में कप्तान के तौर पर रोहित और धोनी के नाम दो-दो अर्धशतक दर्ज हो गए हैं। इस मामले में पांच फिफ्टी के साथ विराट कोहली टॉप पर काबिज हैं।

    खबरें और भी