विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप होने के बावजूद शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, बल्ले से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published: Sun, 06 Sep 2026 09:16 AM (IST)

शेफाली वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 12 रनों की छोटी सी पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने महिला टी20 क्रिकेट ...और पढ़ें

शेफाली वर्मा (फोटो: BCCI)

शेफाली वर्मा (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 12 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बावजूद उन्होंने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वे महिला टी20 में सबसे तेज और सबसे कम उम्र में 3000 रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। शेफाली ने आयरलैंड की गैबी लुईस को पीछे छोड़ा है।

शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान का सामना हुआ। पाकिस्तानी टीम मैच में भारतीय गेंदबाजों के आगे बेबस दिखी। चिर प्रतिद्वंदी मात्र 55 रनों पर सिमट गई और भारत ने मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने इसी के साथ अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मैच भले ही हाई-स्कोरिंग नहीं रहा लेकिन शेफाली के लिए ये मुकाबला बेहद खास रहा।

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास

शेफाली ने महिला टी20 में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 3000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 2182 गेंदें खेलकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बाएं हाथ की बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 2321 गेंदों पर 3000 रन पूरे किए थे। इसके अलावा शेफाली अब सबसे कम उम्र में 3000 रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।

22 वर्षीय खिलाड़ी ने आयरलैंड की गैबी लुईस को पीछे छोड़ते हुए सबसे कम उम्र में महिला टी20 में तीन हजार रन पूरे कर लिए हैं। शेफाली ने इस कारनामे को 22 साल 220 दिनों में अंजाम दिया है। लुईस ने 24 साल 347 दिनों में 3000 रन पूरे किए थे, जो अब टूट गया है।

भारत ने पाकिस्तान को हराया

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की बॉलिंग की। पूरी पाकिस्तानी टीम 55 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए श्रीचरणी और प्रेमा रावत ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। उनके अलावा दीप्ति शर्मा 2 और शेफाली को भी एक विकेट मिला। भारत ने 56 रनों के लक्ष्य को 8.4 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा सना ने तीनों विकेट लिए।

यह भी पढ़ें- 'बिना रहम दिखाए खेलेंगे', शानदार जीत से गदगद हुईं भारतीय कप्तान; गेंदबाजों की तारीफ में पढ़े कसीदे

यह भी पढ़ें- IND W vs PAK W: भारतीय स्पिनर्स के आगे पस्त हुई पाकिस्तान टीम, हरमनप्रीत कौर ने एक दांव से पलट दिया मैच