Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Suryakumar Yadav Record: साउथ अफ्रीका की धरती पर 'SKY' ने मचाया धमाल; शतक ठोककर युवराज-गंभीर जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 08:00 AM (IST)

    साउथ अफ्रीका (IND vs SA 3rd T20) के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने तूफानी शतक जमाया। उन्होंने मैदान पर चौके और ...और पढ़ें

    Suryakumar Yadav ने शतक के साथ ही युवराज-गंभीर को छोड़ा पीछे
    Suryakumar Yadav ने शतक के साथ ही युवराज-गंभीर को छोड़ा पीछे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Suryakumar Yadav Record IND vs SA: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को आखिरी और तीसरे टी20 मैच में 106 रन से धूल चटाई। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर गरजा। सूर्या ने तूफानी शतक जड़कर कई रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई।

    साउथ अफ्रीका की धरती पर सूर्या ने बल्ले से धमाल मचाया और शतक ठोककर युवराज सिंह और गौतम गंभीर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। आइए एक नजर डालते है सूर्यकुमार यादव के इन रिकॉर्ड्स पर।

    Suryakumar Yadav ने शतक के साथ ही युवराज-गंभीर को छोड़ा पीछे

    दरअसल, साउथ अफ्रीका (IND vs SA 3rd T20) के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने तूफानी शतक जमाया। उन्होंने मैदान पर चौके और छक्कों की बौछार की। सूर्या ने 56 गेंदों पर शतक पूरा किया, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

    घरेलू सरजमीं के बाहर एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव ने अपना नाम दर्ज करा लिया। इस मामले में उन्होंने युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को पीछे छोड़ा, जिन्होंने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 की एक पारी में 7 छक्के जमाए थे।

    घरेलू सरजमीं के बाहर एक T20I पारी में भारतीयों द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के-

    8 - सूर्यकुमार यादव बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2023

    7 - युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, 2007

    7 - सूर्यकुमार यादव बनाम न्यूजीलैंड, 2022

    7 - यशस्वी जयसवाल बनाम एनईपी, 2023

    इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव साउथ अफ्रीका की धरती पर टी20 शतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्या से पहले कोई भी भारतीय क्रिकेटर ये कारनामा नहीं कर सका। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तरफ से स्मृति मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ 2003 में 87 रन की पारी खेली थी।

    खबरें और भी

    दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों द्वारा सर्वाधिक T20I स्कोर

    100 - सूर्यकुमार यादव, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, आज

    87 - स्मृति मंधाना, भारत बनाम आयरलैंड, 2023

    79* - मनीष पांडे, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2018

    76* - मिताली राज, भारत बनाम श्रीलंका, 2018

    75 - गौतम गंभीर, भारत बनाम पाकिस्तान, 2007