Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SA: बर्थडे पर गरजा Virat Kohli का बल्ला, कई सारे रिकॉर्ड्स हुए धुंआ-धुंआ; सचिन की कर ली बराबरी

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 07:18 PM (IST)

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली 3000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज तो वहीं दुनिया के छठे खिलाड़ी बने। कोहली रिकी पोंटिंग सचिन तेंदुल ...और पढ़ें

    विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी। फोटो- एपी
    विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी। फोटो- एपी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली ने ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए अपने वनडे करियर का 49वां शतक जड़ा। विराट कोहली ने अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वहीं, तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा मौजूद हैं। इसके अलावा कोहली ने अपने बर्थडे पर कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए।

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली 3000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज तो वहीं, दुनिया के छठे खिलाड़ी बने। कोहली, रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, शिवनारायण चंद्रपॉल और डेविड वार्नर के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सभी प्रारूपों में 3000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा कोहली ने पहली बार वर्ल्ड कप में 500 से ज्यादा रन बनाने का कारनाम किया है।

    विराट कोहली द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड

    जन्मदिन पर शतक बनाने वाले खिलाड़ी (वनडे)

    विनोद कांबली 100* बनाम इंग्लैंड जयपुर 1993 (21वां जन्मदिन)

    सचिन तेंदुलकर 134 बनाम ऑस्ट्रेलिया शारजाह 1998 (25)

    सनथ जयसूर्या 130 बनाम भारत कराची 2008 (39)

    रॉस टेलर 131* बनाम पाक पल्लेकेले 2011 (27)

    टॉम लैथम 140* बनाम नेट हैमिल्टन 2022 (30)

    मिचेल मार्श 121 बनाम पाक बेंगलुरु 2023 (32)

    विराट कोहली 101* बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलकाता 2023 (35)

    वनडे में सर्वाधिक शतक

    49* विराट कोहली (277 पारियां)

    49 सचिन तेंदुलकर (452)

    31 रोहित शर्मा (251)

    30 रिकी पोंटिंग (365)

    28 सनथ जयसूर्या (433)

    भारत के लिए जन्मदिन पर वनडे अर्धशतक

    एस तेंदुलकर 134 बनाम ऑस्ट्रेलिया शारजाह 1998 (25वां जन्मदिन)

    वी कांबली 100* बनाम इंग्लैंड जयपुर 1993 (21)

    एन सिधू 65* बनाम वेस्टइंडीज मुंबई वेस्ट 1994 (31)

    आई किशन 59 बनाम एसएल कोलंबो आरपीएस 2021 (23)

    यूसुफ पठान 50* बनाम इंग्लैंड इंदौर 2008 (26)

    विराट कोहली 50* बनाम एसए कोलकाता 2023 (35)

    बता दें कि विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सचिन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 शतक लगाए हैं। वहीं, डेविड वॉर्नर ने भी पांच शतक लगाए हैं। अब कोहली भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। साथ ही भारत में 6 हजार रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। सचिन पहले स्थान पर हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs SA: Virat kohli के नाम वर्ल्ड कप में जुड़ा एक और रिकॉर्ड, कुमार संगकारा को छोड़ा पीछे

    खबरें और भी