IND vs SA: Yashasvi Jaiswal का ऐतिहासिक रिकॉर्ड... आज तक कोई क्रिकेटर नहीं कर पाया ये हासिल
Yashasvi Jaiswal IND vs SA: भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपने 28 टेस्ट मैच 28 अलग-अलग ...और पढ़ें
-1763812169815_m.webp)
IND vs SA: Yashasvi Jaiswal ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
HighLights
Yashasvi Jaiswal ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
Yashasvi Jaiswal ने अपने 28 टेस्ट मैच अलग-अलग मैदानों पर खेले
Yashasvi Jaiswal ने वो कारनामा कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में एक बेमिसाल उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अब तक 28 मैच28 अलग-अलग मैदानों पर खेले हैं। डेब्यू से लेकर हालिया मैच तक, जायसवाल ने हर जगह अपनी क्षमता साबित की है। वहीं, 28 टेस्ट मैच हर अलग-अलग मैदान पर खेलने के साथ ही उन्होंने एक अनोखा इतिहास रच डाला है। ऐसा आज तक कोई भी क्रिकेटर नहीं कर सका।
IND vs SA: Yashasvi Jaiswal ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
दरअसल, यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अपने डेब्यू टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रन बनाए और उसी सीरीज में एक अर्धशतक भी जड़ा था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के दौरे में भी उन्होंने विदेशी पिचों पर शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया में उनका एक शतक और इंग्लैंड में दो शतक शामिल हैं।
2024 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत में खेले गए मैच में उन्होंने दो दोहरे शतक लगाए और भारत ने सीरीज 4-1 से जीत ली।
अब तक 28 टेस्ट में जायसवाल ने 2440 रनबनाए हैं, उनका औसत 50 से ऊपर है, जिसमें 7 शतक और 12 अर्धशतकशामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214 है। आइए एक नजर डालते हैं यशस्वी जायसवाल के 28 टेस्ट मैच किस टीम के खिलाफ और किस स्थान पर खेले गए हैं-
| मैच नंबर | वेन्यू | किस टीम के खिलाफ |
| 1. | विंडसर पार्क | वेस्टइंडीज |
| 2. | क्वीन’स पार्क | साउथ अफ्रीका |
| 3. | सुपरस्पोर्ट पार्क | साउथ अफ्रीका |
| 4. | न्यूलैंड | इंग्लैंड |
| 5. | राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम | इंग्लैंड |
| 6. | डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम | इंग्लैंड |
| 7. | सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम | इंग्लैंड |
| 8. | JSCA क्रिकेट स्टेडियम | इंग्लैंड |
| 9. | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम | बांग्लादेश |
| 10. | एमए चिदंबरम स्टेडियम | बांग्लादेश |
| 11. | ग्रीन पार्क | न्यूजीलैंड |
| 12. | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम | न्यूजीलैंड |
| 13. | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम | न्यूजीलैंड |
| 14. | वानखेड़े स्टेडियम | ऑस्ट्रेलिया |
| 15. | पर्थ स्टेडियम | ऑस्ट्रेलिया |
| 16. | एडिलेड ओवल | ऑस्ट्रेलिया |
| 17. | ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड | ऑस्ट्रेलिया |
| 18. | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड | ऑस्ट्रेलिया |
| 19. | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | इंग्लैंड |
| 20. | हेडिंग्ले | इंग्लैंड |
| 21. | बर्मिंघम | इंग्लैंड |
| 22. | लॉर्ड्स | इंग्लैंड |
| 23. | ओल्ड ट्रैफर्ड | इंग्लैंड |
| 24. | केनिंग्टन ओवल | इंग्लैंड |
| 25. | अरुण जेटली स्टेडियम | वेस्टइंडीज |
| 26. | नरेंद्र मोदी स्टेडियम | वेस्टइंडीज |
| 27. | ईडन गार्डन्स | साउथ अफ्रीका |
| 28. | बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम | साउथ अफ्रीका |
यह भी पढ़ें- ICC World Test Championship Points Table: साउथ अफ्रीका की बल्ले-बल्ले, हार से भारत समेत इस टीम को तगड़ा नुकसान