विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Abhishek Sharma ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:46 PM (IST)

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है। अभिषेक ने पूर्व भारतीय ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा

HighLights

  1. अभिषेक शर्मा ने पूरे किए टी20 में 2000 रन

  2. अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास

  3. सूर्यकुमार यादव को अभिषेक ने पीछे छोड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 करियर में 2000 रन पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक से पहले पांच बैटर्स ये कारनामा कर चुके हैं, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज शामिल हैं।

अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 2000 रन पूरे किए हैं। अभिषेक ने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा है। उन्होंने 18 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, जिससे क्विंटन डी कॉक और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं।

अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अभिषेक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टी20 करियर में दो हजार रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है। अभिषेक टी20 क्रिकेट में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 1024 गेंदों पर ये कारनामा किया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 1164 गेंदों पर अपने टी20 करियर में 2000 रन पूरे किए थे।

टी20 में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज (गेंद)

  • अभिषेक शर्मा - 1024
  • सूर्यकुमार यादव - 1164
  • ऐरन फिंच - 1283

रोहित शर्मा और विराट कोहली की लिस्ट में शामिल अभिषेक

2000 रन पूरे करने के साथ ही अभिषेक रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वे भारत के लिए टी20 क्रिकेट में दो हजार रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज हैं। अभिषेक से पहले रोहित-विराट जैसे दिग्गजों ने ये कारनामा किया है।

भारत के लिए टी20 में 2000+ रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • रोहित शर्मा - 4231
  • विराट कोहली - 4188
  • सूर्यकुमार यादव - 3272
  • हार्दिक पांड्या - 2288
  • केएल राहुल - 2265
  • अभिषेक शर्मा - 2036*

अभिषेक का खास कारनामा

अभिषेक ने विंडीज के खिलाफ खेलते हुए 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 30 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और पांच छक्के शामिल रहे। इसी के साथ वे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक हैं, जिन्होंने 15 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक (गेंद)

  • क्विंटन डी कॉक - 15
  • टिम डेविड - 16
  • डेविड वॉर्नर - 18
  • कॉलिन मुनरो - 18
  • अभिषेक शर्मा - 18

यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd T20I Live Score: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, नमन धीर का नहीं चला बल्ला

यह भी पढ़ें- स्मृति मंधाना के कप्तानी करियर की होगी शुरुआत, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए रायपुर पहुंची टीम इंडिया