IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड, 5 T20I मैच में ही हासिल की बादशाहत
वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर में अब तक 5 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर और महेला जयवर्धने जैसे दिग्गजों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस् ...और पढ़ें
-1785047765123_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 5 टी20 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में अर्धशतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया था।
दूसरे मैच में 15 वर्षीय खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 9 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बावजूद उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर जगह बना ली है और उनसे सिर्फ भारत के पूर्व दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ही हैं। वैभव ने अपने पहले 5 मैचों में ही तेंदुलकर और जयवर्धने जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा है।
वैभव सूर्यवंशी ने महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ा
वैभव ने भारत के लिए अब तक 5 टी20 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 211.32 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। इस फॉर्मेट में पहले पांच टी20 मैचों में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने के मामले में वे दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले दूसरे नंबर पर श्रीलंकाई जयवर्धने मौजूद थे, जिन्हें सूर्यवंशी ने पीछे छोड़ दिया है। जयवर्धने ने अपने पहले 5 टी20 मैच में 201.82 की स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग की थी। अब वे तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
टी20 में पहले पांच मैचों में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग करने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम पर दर्ज है। युवराज ने 235.09 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी। युवराज के बाद सूर्यवंशी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। ये लिस्ट फुल मेंबर टीम के खिलाड़ियों की है, जिसमें एसोसिएट देशों को शामिल नहीं किया गया है।
खबरें और भी
पहले 5 T20I में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग करने वाले बल्लेबाज-
- युवराज सिंह - 235.09
- वैभव सूर्यवंशी - 211.32
- महेला जयवर्धने - 201.82
- मोहम्मद अशरफुल - 201.67
- रिचर्ड लेवी - 200
वैभव ने तोड़ा था सचिन का रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में वैभव ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया था। सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए थे। इसके अलावा वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सबसे कम उम्र में फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी बने थे।