विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: सबसे आगे होंगे हिन्‍दुस्‍तानी... पर्थ में भारतीय टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया को चटाई धूल, 1-2 नहीं बना दिए कई सारे रिकॉर्ड

Published: Mon, 25 Nov 2024 03:22 PM (IST)

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के पहले मैच में भारतीय टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया को 295 रन से हराया। यह मुकाबला पर्थ में ...और पढ़ें

टीम इंडिया ने किया पर्थ फतेह। इमेज- बीसीसीआई
टीम इंडिया ने किया पर्थ फतेह। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 295 रन से हराया
  2. जसप्रीत बुमराह बने प्‍लेयर ऑफ द मैच
  3. पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में हुआ मुकाबला

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी 2024-25 का पहला टेस्‍ट मैच पर्थ के ऑप्‍टस स्‍टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेटे टीम को 295 रन से मात दी।

कंगारू टीम पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पहली बार कोई टेस्‍ट मैच हारी है। ऑस्‍ट्रेलिया ने इससे पहले तक इस मैदान में 4 टेस्‍ट खेले थे और सभी में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने कई सारे रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं।

भारत ने हराए 5 मैच

ऑस्ट्रेलिया पिछले 6 सालों में घरेलू मैदान पर केवल 6 टेस्ट मैच हारा है। इसमें से 5 मैच तो सिर्फ भारतीय टीम ने ही हराए हैं। इतना ही नहीं भारतीय टीम अब 21वीं सेंचुरी में ऑस्‍ट्रेलिया में दूसरे सबसे ज्‍यादा रनों के अंतर से जीतने वाली मेहमान टीम बन गई है।

भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 295 रन से हराया। इससे पहले 2012 में साउथ अफ्रीका ने पर्थ में ऑस्‍ट्रेलिया टीम को 309 रन से मात दी थी। इतना ही नहीं 2003 में सिडनी टेस्‍ट में इंग्‍लैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया को 225 रन से मात दी थी।

पर्थ में दूसरा टेस्‍ट जीती भारतीय टीम

भारतीय टीम पर्थ में दूसरी बार टेस्‍ट मैच जीती है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2008 में पर्थ के वाका स्‍टेडियम में कंगारू टीम को 72 रन से हराया था। अब भारतीय टीम ने पर्थ के ऑप्‍टस स्‍टेडियम में ऑस्‍ट्रेलिया टीम को हराया है। इस जीत के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने भी खास लिस्‍ट में अपना नाम शामिल कर लिया है। वह ऑस्‍ट्रेलियाई धरती पर टेस्‍ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्‍तान बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान

  • बिशन सिंह बेदी
  • सुनील गावस्कर
  • सौरव गांगुली
  • अनिल कुंबले
  • विराट कोहली
  • अजिंक्य रहाणे
  • जसप्रीत बुमराह

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: 'भरोसा रखो', 150 रनों पर आउट होने के बाद कैप्टन बुमराह ने टीम इंडिया में ऐसे फूंकी जान, जानिए कमबैक की इनसाइड स्टोरी

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय कप्तान

  • एडिलेड में कपिल देव, 1985
  • मेलबर्न में सचिन तेंदुलकर, 1999
  • ब्रिस्बेन में सौरव गांगुली, 2003
  • मेलबर्न में अजिंक्य रहाणे, 2020
  • पर्थ में जसप्रीत बुमराह, 2024

ये भी पढ़ें: WTC Points Table: टीम इंडिया ने फाइनल की ओर बढ़ाया एक और कदम, पर्थ टेस्‍ट जीतने के बाद पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा उलटफेर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।