Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asia Cup 2023: भारत ने एकतरफा जीत दर्ज करके पाकिस्‍तान को दिया गहरा जख्‍म, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

    By Abhishek NigamEdited By: Abhishek Nigam
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 07:30 AM (IST)

    भारतीय टीम ने सोमवार को एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को 228 रन के विशाल अंतर से मात दी। भारत ने पाकिस्‍तान को केवल 1 ...और पढ़ें

    भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी वनडे जीत दर्ज की
    भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी वनडे जीत दर्ज की

    HighLights

    1. भारत ने एशिया कप 2023 में पाकिस्‍तान को 228 रन से हराया
    2. भारत ने पाकिस्‍तान को 128 रन पर ऑलआउट किया
    3. भारत की वनडे में रनों के लिहाज से पाक पर सबसे बड़ी जीत रही

    नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। भारतीय टीम ने सोमवार को एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में पाकिस्‍तान को एकतरफा अंदाज में मात दी। भारत की यह जीत टीम का कलेक्टिव एफर्ट माना जा रहा है। बल्‍लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने कमाल किया।

    भारतीय टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को 228 रन से मात देकर अपने नाम एक खास रिकॉर्ड किया। बता दें कि भारत ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में निर्धारित 50 ओवर में दो विकेट खोकर 356 रन बनाए। यह भारत का पाकिस्‍तान के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा स्‍कोर रहा।

    भारत की रिकॉर्ड जीत

    इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्‍तान को केवल 128 रन पर ढेर कर दिया। इसी के साथ भारत ने वनडे में रनों के अंतर के लिहाज से पाकिस्‍तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत की पाकिस्‍तान के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी जीत 140 रन के अंतर की थी। भारत ने 2008 में ढाका में पाकिस्‍तान को 140 रन से रौंदा था।

    यह भी पढ़ें: Virat Kohli ने जड़ा शतक, पति की परफॉर्मेंस देख क्लीन बोल्ड हुईं Anushka Sharma, केएल राहुल को भी दी बधाई

    भारत की पाकिस्‍तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी वनडे जीत

    • 228 रन - कोलंबो, 2023
    • 140 रन - ढाका, 2008
    • 124 रन - बर्मिंघम, 2017

    रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

    रोहित शर्मा पहले भारतीय कप्‍तान बने, जिनके नेतृत्‍व में भारतीय टीम ने दो वनडे मैच 200 से ज्‍यादा रन के अंतर से जीते। भारत ने 2023 में श्रीलंका को 317 रन से मात दी थी। अब रोहित शर्मा की कप्‍तानी में भारत ने पाकिस्‍तान को 228 रन के विशाल अंतर से मात दी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'घने अंधेरे का अंत होगा और सूरज उगेगा', KL Rahul के शतक पर खुशी से झूम उठी Athiya Shetty, किया स्‍पेशल पोस्‍ट