Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India vs Bangladesh: Sanju Samson और सूर्यकुमार यादव का गरजा बल्‍ला, हैदराबाद में भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास

    Updated: Sat, 12 Oct 2024 07:55 PM (IST)

    India vs Bangladesh भारतीय टीम और बांग्‍लादेश के बीच आखिरी टी20 आज खेला जा रहा है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में सूर्यकुमा ...और पढ़ें

    संजू सैमसन ने दी तेज शुरुआत। इमेज- बीसीसीआई
    संजू सैमसन ने दी तेज शुरुआत। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. संजू ने लगा टी20I का पहला शतक
    2. सीरीज में 2-0 से आगे भारतीय टीम
    3. भारत ने 10 ओवर में बनाए 152 रन

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्‍लादेश के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी चुनी।

    भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। तीसरे ओवर में सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा सस्‍ते में पवेलियन लौट गए। उन्‍होंने 4 गेंदों पर 4 रन बनाए। सीरीज में वह एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। 

    तीसरे मैच में चला संजू का बल्‍ला 

    इसके बाद संजू सैमसन ने कप्‍तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर बांग्‍लादेशी गेंदबाजों की कुटाई शुरू की। दोनों ने एक से बढ़कर एक शॉट लगाए और 6 ओवर में टीम का स्‍कोर 82 रन पर पहुंचा दिया।

    इसके साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास भी रच दिया। यह टी0 इंटरनेशनल में पावरप्‍ले में भारतीय टीम का संयुक्‍त रूप से सर्वाधिक स्‍कोर है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2021 में स्‍कॉटलैंड के खिलाफ दुबई में पावरप्‍ले में 2 विकेट के नुकसानपर 82 रन बनाए थे। 

    T20I में भारत का हाइएस्‍ट पावरप्ले स्कोर

    • 82/1 बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
    • 82/2 बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021
    • 78/2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2018
    • 77/1 बनाम ऑस्ट्रेलिया, तिरुवनंतपुरम, 2023
    • 77/1 बनाम श्रीलंका, नागपुर, 2009

    ये भी पढ़ें: IND vs BAN: क्‍लीन स्‍वीप के इरादे से उतरी भारतीय टीम, मैच विनर खिलाड़ी को किया प्‍लेइंग 11 से बाहर

    पावरप्‍ले का हाल

    पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को तीसरे ओवर की पहली गेंद पर झटका लगा। सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा 4 गेंदों पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद कप्‍तान सूर्यकुमार यादव बल्‍लेबाजी करने आए।

    खबरें और भी

    उन्‍होंने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर बाउंड्री की झड़ी लगा दी। दोनों ने अपना अर्धशतक पूरा किया। पावरप्‍ले समाप्‍त होने के बाद भारत का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 82 रन था। संजू 19 गेंदों पर 37 और सूर्या 13 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद थे।

    10 ओवर में स्‍कोर 150 के पार

    संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव का तूफान पावरप्‍ले के बाद भी देखने को मिला। 10 ओवर में भारतीय टीम ने 152 रन बना दिए। टी20 इंटरनेशनल में यह भारत का 10 ओवर में अब तक का सबसे ज्‍यादा स्‍कोर है।

    T20I में पहले 10 ओवर के बाद हाइएस्‍ट स्कोर

    • 156/3 - ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024
    • 154/4 - एस्टोनिया बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी, 2024
    • 152/1 - भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
    • 149/0 - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
    • 147/1 - न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, ऑकलैंड, 2016

    से भी पढ़ें: IND vs BAN: डेब्यू करने से चूके हर्षित राणा, मैच से पहले हुए बीमार; IPL में KKR को होगा करोड़ों का फायदा!