Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: Rohit Sharma ने राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे, क्रिस गेल से भी निकले आगे, कटक में हासिल किया बड़ा मुकाम

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 06:11 PM (IST)

    भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कटक में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में दो बड़े कीर्तीमान अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान राहुल ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा ने कटक में हासिल किया बड़ा मुकाम
    रोहित शर्मा ने कटक में हासिल किया बड़ा मुकाम

    HighLights

    1. IND vs ENG: रोहित ने राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे
    2. IND vs ENG: रोहित ने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी किया ध्वस्त
    3. IND vs ENG: रोहित को फॉर्म की सख्त जरूरत

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कटक में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में दो बड़े काम किए हैं। रोहित इस मैच से पहले राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने के करीब था। अपनी बल्लेबाजी से रोहित ने ये काम कर दिया है। इतना ही नहीं, रोहित ने वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल को भी पीछे कर दिया।

    रोहित वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए हैं। राहुल के 344 वनडे मैचों में 10, 889 रन हैं। इस मैच से पहले रोहित के 267 मैचों में 10,868 रन थे। वह 22 रन पीछे थे। कटक में रोहित ने इतने रन बना लिए और राहुल को पीचे कर दिया।

    यह भी पढे़ं- Joe Root के लिए काल बने Ravindra Jadeja, इंटरनेशनल क्रिकेट में इतने बार कर चुके हैं शिकार

    गेल भी रह गए पीछे

    रोहित ने पारी की शुरुआत में दो शानदार छक्के मारे। इसी के साथ वह वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में गेल से आगे निकल गए हैं। गेल के नाम वनडे में 331 छक्के हैं। रोहित इससे आगे निकल गए हैं। रोहित इस मैच में अपने पुराने रंग में नजर आ रहे हैं। उन्होंने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर गस एटकिंसन पर छक्का मारा। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने साकिब महमूद की गेंद पर एक और बेहतरीन छक्का जड़ दिया।

    पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर भी रोहित ने यही किया और दमदार छक्का मारा बता दिया कि वह अपने पुराने रंग में आ गए हैं और फॉर्म में वापसी पक्की है। ये इंग्लैंड के लिए चिंता की बात है।

    खबरें और भी

    इंग्लैंड का अच्छा स्कोर

    रोहित इस मैच में टॉस नहीं जीत सके। हालांकि, उनकी टीम ने इंग्लैंड को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। इंग्लैंड की टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी। बेन डकेट और फिल सॉल्ट ने पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की। इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके।

    डकेट और जो रूट ने जरूर अर्धशतक बनाए। इन दोनों के पास इस पारी को शतक में तब्दील करने का शानदार मौका था जो उन्होंने गलत शॉट खेलकर गंवा दिया। डकेट ने 56 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। जो रूट ने 72 गेंदों पर छह चौके मारे।

    यह भी पढ़ें- Harshit Rana पर बुरी तरह भड़के कप्‍तान Rohit Sharma, बीच मैदान में ही लगा दी क्‍लास