Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India vs Ireland: Rohit Sharma ने न्यूयॉर्क में जड़ा अनोखा ‘शतक’, बने ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बैटर

    Updated: Thu, 06 Jun 2024 12:56 PM (IST)

    टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम के ओपनिंग मैच में आयरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा। रोहित ने 52 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद ...और पढ़ें

    Rohit Sharma बने ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बैटर
    Rohit Sharma बने ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बैटर

    HighLights

    1. रोहित शर्मा बने आईसीसी टूर्नामेंट में 100 सिक्स जड़ने वाले पहले भारतीय बैटर
    2. रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ खेली 52 रन की पारी
    3. रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 600 सिक्स

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने T20 World Cup 2024 में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। टीम इंडिया ने न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड को 8 विकेट से धूल चटाई। इस मैच में आयरलैंड की टीम 96 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

    इसके जवाब में भारतीय टीम ने 12.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला खूब गरजा। उन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन की पारी खेली। इस दौरान रोहित ने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 सिक्स जड़ने वाले दुनिया के पहले बैटर बने।

    Rohit Sharma बने ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बैटर

    दरअसल, आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 52 रन की पारी खेली। 52 रन बनाने के बाद रोहित रिटायर्ड हर्ट हुए। रोहित ने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। 3 छक्के लगाने के साथ ही रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में 600 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 

    रोहित ने 472 इंटरनेशनल मैच खेलकर 600 छक्के पूरे किए। वहीं, इस मामले में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं, गेल ने के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 553 छक्के दर्ज हैं। 

    इतना ही नहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 सिक्स जड़ने वाले रोहित शर्मा पहले भारतीय बैटर बने। बता दें कि सबसे पहले 100 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड क्लाइव लॉयड के नाम दर्ज हैं। वहीं, 200 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड सबसे पहले विव रिचर्ड्स के नाम हैं। 300 छक्का सबसे पहले जयसूर्या ने पूरा किया।  वहीं, अब 600 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब सबसे पहले रोहित शर्मा ने पूरा किया है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा रोहित शर्मा ऐसे पहले भारतीय हैटर बने, जिन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट में 100 सिक्स अपने नाम किए। रोहित दूसरे भारतीय बने, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन का आंकड़ा पूरा किया।

    यह भी पढ़ें: IND vs PAK: T20 World Cup में 8वीं बार भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, यहां देखें अब तक हुए सारे मैचों के नतीजे