IND vs NZ: टीम इंडिया बनी दुनिया की 'चेज किंग', न्यूजीलैंड को रौंदकर वो कारनामा किया जो आजतक कोई नहीं कर सका
IND vs NZ ODI Record: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे 4 विकेट से जीता। विराट कोहली ने 93 और शुभमन गिल ने 56 रन बनाए। इस जीत के साथ भारत वन ...और पढ़ें

IND vs NZ ODI 2026: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Team India most 300 run chase record: भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली ने वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में एक बार फिर अपनी क्लास और अनुभव का नजारा पेश किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 93 रन की पारी खेली, लेकिन वह अपने 54वें शतक से चूक गए। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने पहले वनडे को 4 विकेट से अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
उनके अलावा शुभमन गिल ने 56 रनों का अहम योगदान दिया। वडोदरा में न्यूजीलैंड को रौंदकर शुभमन गिल की कप्तानी वाली बारतीय टीम ने इतिहास भी रचा। टीम इंडिया दुनिया की ऐसी पहली टीम बन गई, जिन्होंने वनडे क्रिकेट इतिहास में 20 बार 300 प्लस का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया।
IND vs NZ ODI 2026: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दरअसल, भारतीय टीम (India National Cricket Team) ने पहले वनडे मैच (IND vs NZ 1st ODI 2026)में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए कीवी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 300 रन का स्कोर खड़ा किया। कीवी टीम की ओर से डेवोन कॉनवे (56), हेनरी निकोल्स (62), डेरिल मिचेल (84) रन की पारियों के दम पर टीम को ये स्कोर खड़ा करने में मदद की।
इसके जवाब में भारत की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी तरह नियंत्रण में दिख रही थी, लेकिन 40वें ओवर में कोहली के आउट होते ही विकेटों की झड़ी लग गई।
एक समय भारत को 66 गेंदों में 67 रन चाहिए थे और 7 विकेट हाथ में थे, लेकिन इसके बाद जडेजा और श्रेयस अय्यर भी जल्दी पवेलियन लौट गए, जिससे मुकाबला रोमांचक हो गया। केएल राहुल (29*) ने हर्षित राणा (29) के साथ 37 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
खबरें और भी
इस मैच में मिली जीत के साथ टीम इंडिया ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार (20) 300 प्लस रन चेज का रिकॉर्ड हासिल करने वाली टीम इंडिया पहली टीम बन गई हैं।
सबसे सफल 300 प्लस चेज (वनडे)
- भारत- 20 बार
- इंग्लैंड-15 बार
- ऑस्ट्रेलिया-14 बार
- पाकिस्तान-12 बार
- न्यूजीलैंड/श्रीलंका-11 बार
यह भी पढ़ें- IND vs NZ ODI 2026: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, Washington Sundar शेष सीरीज से हुए बाहर
यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st ODI: मैदान पर Dhoni जैसा 'दर्द' झेल रहे हैं Virat Kohli, पहले वनडे के बाद खुलकर की बात