Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    90 साल में पहली बार! साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला टेस्ट क्रिकेट में हासिल किया नया मुकाम

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 01:52 PM (GMT+05:30)

    भारत ने वह कर दिखाया है जो महिला क्रिकेट के 90 साल के इतिहास में कोई भी अन्य टीम नहीं कर पाई है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खि ...और पढ़ें

    महिला टेस्ट क्रिकेट में भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड।
    महिला टेस्ट क्रिकेट में भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड।

    HighLights

    1. भारतीय महिला टीम ने 603 रन पर की पारी घोषित
    2. भारतीय महिला टीम ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
    3. 90 साल के महिला टेस्ट क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान भारतीय महिला टीम ने एक और उपलब्धि हासिल की। ​​हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने वह हासिल किया जो महिला टेस्ट क्रिकेट के 90 साल के इतिहास में कोई भी अन्य महिला टीम हासिल नहीं कर सकी।

    भारत ने महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चेन्नई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र मैच की पहली पारी में भारतीय महिला टीम ने 603/6 (घोषित) का विशाल स्कोर बनाया। इसके साथ ही भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 600 रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है।

    भारत ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड

    इससे पहले एक पारी में सर्वोच्च टीम स्कोर ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ टेस्ट मैच में 575/9 रन बनाए थे। भारतीय बल्लेबाजों ने पहले दिन और दूसरे दिन के पहले घंटे में साउथ अफ्रीका पर दबदबा बनाया। विशाल स्कोर बनाकर मैच में पकड़ मजबूत कर ली है।

    महिला टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च टीम स्कोर:-

    1. भारत: 604/6d, 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ
    2. ऑस्ट्रेलिया: 575/9d, 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ
    3. ऑस्ट्रेलिया: 569/6d, 1998 में इंग्लैंड के खिलाफ
    4. ऑस्ट्रेलिया: 525 रन, 1984 में भारत के खिलाफ
    5. न्यूजीलैंड: 517/8 रन, 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ

    महिला टेस्ट क्रिकेट में रचा नया इतिहास

    बता दें कि पहले दिन शेफाली वर्मा ने महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक और फिर सबसे तेज दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 113 गेंद में अपना शतक पूरा किया और जेनेट ब्रिटिन के 137 गेंद में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद शेफाली ने अपनी बल्लेबाजी को दूसरे गियर में ले लिया और 81 गेंद में अपने अगले 100 रन बनाए।

    खबरें और भी

    शेफाली ने दिग्गजों को पछाड़ा 

    कुल मिलाकर शेफाली अपना दोहरा शतक बनाने के लिए 194 गेंद का सामना किया और एनाबेल सदरलैंड के 248 गेंद में सबसे तेज दोहरे शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। शेफाली के अलावा, दूसरी भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने अपना वनडे फॉर्म जारी रखा और पहली पारी में 149 रन बनाए। उन्होंने शेफाली के साथ मिलकर पहले दिन 292 रन बनाए और दुनिया में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की।

    यह भी पढ़ें- 'Virat Kohli जड़ेंगे शतक और भारत जीतेगा ट्रॉफी', T20 World Cup 2024 फाइनल से पहले हो गई बड़ी भविष्‍यवाणी

    यह भी पढ़ें- 'हीरो बनने का मौका', पूर्व खिलाड़ी ने दिया Virat Kohli को सुझाव, 2011 वर्ल्ड कप में Dhoni के प्रदर्शन से बताई समानता