यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2023 Auction: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आई बुरी खबर, इस सीजन टीम का हिस्सा नहीं होगा यह प्लेयर
IPL 2023 Auction ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस ने आईपीएल 2023 से हटने का फैसला किया है। इस स्टार ऑलराउंडर ने मंगलवार को ट्विटर पर अपने ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 ऑक्शन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 23 दिसंबर को कोच्चि में मिनी ऑक्शन होगा। इसके पहले ही फ्रेचाइजियों को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची 15 नवंबर तक बीसीसीआई को सौंपनी है। चेन्नई और मुंबई ने अपनी लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। अन्य टीमें भी आज अपनी लिस्ट सौंप देंगी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को ऑक्शन के पहले ही एक तगड़ा झटका लगा है।
पिछले सीजन टीम के स्टार गेंदबाज पैट कमिंस ने इस साल आईपीएल खेलने से माना कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस ने आईपीएल 2023 से हटने का फैसला किया है। इस स्टार ऑलराउंडर ने मंगलवार को ट्विटर पर अपने फैसले की घोषणा की। कमिंस ने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय मैचों का हवाला देते हुए भारतीय टी20 प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने का कारण बताया।
Thanks so much to @KKRiders for their understanding. Such a terrific team of players and staff and I hope I can get back there ASAP 💜💜
— Pat Cummins (@patcummins30) November 14, 2022
हाल ही पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान नियुक्त किए गए हैं
पैट कमिंस के जाने से टीम के फैंस को जहां झटका लगा है। वहीं, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फॉर्ग्यूसन के टीम में शामिल होने से राहत की सांस ली है। केकेआर ने हाल ही में गुजरात टाइटंस से फॉर्ग्यूसन को खरीदा है।
कमिंस हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे। टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने में विफल रही। इस साल की शुरुआत में एरोन फिंच के वन डे से संन्यास लेने के बाद कमिंस को ऑस्ट्रेलिया का एकदिवसीय कप्तान नियुक्त किया गया था।