यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2023 Retained Players: मुंबई इंडियंस की जर्सी में अब नहीं दिखेंगे पोलार्ड, जडेजा CSK में बरकरार
MI और CSK ने अपनी-अपनी लिस्ट BCCI को सौंप दी है। मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड को रिलीज कर दिया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने जडेजा को रिटेन कर लिया है। व ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास की दो सबसे सफल टीम, मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आगामी आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन से पहले बीसीसीआइ को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की अपनी सूची सौंपी है। IPL 2023 16वें सीजन के लिए दिसबंर में मिनी ऑक्शन होगा।
IPL 2023 16वें सीजन के लिए MI और CSK ने अपनी-अपनी लिस्ट BCCI को सौंप दी है। रिटेंशन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची में सबसे बड़ी हैरान करने वाली खबर यह है कि आईपीएल में पांच बार की चैंपियन MI ने पोलार्ड को रिलीज कर दिया गया है। जबकि CSK ने रवींद्र जडेजा को टीम में बनाए रखा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने क्रिस जॉर्डन, एडम मिल और मिशेल सैंटनर को रिलीज कर दिया है।

23 दिसंबर होगा IPL 2023 Mini Auction
जहां तक मुंबई इंडियंस की बात है तो पोलार्ड के अलावा फैब एलेन और टाइमल मिल्स को भी रिलीज कर दिया गया है। पोलार्ड 2010 से मुंबई इंडियंस के साथ खेल रहे थे, लेकिन पिछले सीजन में संघर्ष करते दिखे। आगामी आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन दिसंबर में कोच्चि में होने वाला है। 15 नवंबर तक बीसीसीआइ ने सभी फ्रेंचाइजी को रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की अपनी सूची जमा करने का निर्देश दिया है।
मुंबई इंडियंस: रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ी
रोहित शर्मा, देवल्ड ब्रेविस, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, ट्रिस्टन स्टब्स और तिलक वर्मा। वहीं, फैबियन एलेन, कीरोन पोलार्ड, टाइमल मिल्स, मयंक मारकंडे और ऋतिक शौकिन को रिलीज किया गया है।
खबरें और भी
चेन्नई सुपर किंग्स: रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ी
यलो आर्मी ने 9 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, शिवम दुबे, रितुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मुकेश चौधरी, ड्वेन प्रिटोरियस और दीपक चाहर आईपीएल 2023 में भी सीएसके के लिए खेलते नजर आएंगे। जबकि चार खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है। क्रिस जॉर्डन, एडम मिल, नारायण जगदीशन और मिचेल सैंटनर आइपीएल की नीलामी में नजर आएंगे।