Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DC vs RCB: भुवनेश्वर और हेजलवुड की जोड़ी ने लगा दी विकेटों की झड़ी, दिल्ली ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 08:43 PM (IST)

    आरसीबी के गेंदबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐसी कहर बरपाती गेंदबाजी की है जिसमें 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। ये ऐसा रिकॉर्ड है जो कोई भी टीम ...और पढ़ें

    आरसीबी के गेंदबाज ने बरपाया कहर

    आरसीबी के गेंदबाज ने बरपाया कहर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के गेंदबाजों ने सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में ऐसी गेंदबाजी की जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। किसी को ये यकीन नहीं हो रहा था कि ये वही अरुण जेटली स्टेडियम है जिसमें एक दिन पहले ही दोनों टीमों ने 250 से ज्यादा रन बनाए थे।

    आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने ऐसी गेंदबाजी की जिसके सामने दिल्ली के दिग्गज से दिग्गज बल्लेबाज फेल हो गए जिसमें केएल राहुल का नाम भी शामिल है जिन्होंने बीते शनिवार को 152 रनों की पारी खेली थी।

    पहली ही गेंद से बरसा कहर

    आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान के इस फैसले को भुवनेश्वर कुमार ने पहली ही गेंद पर सही साबित कर दिया। दिल्ली ने साहिल परख को डेब्यू का मौका दिया था। साहिल पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। भुवनेश्वर की इनस्विंग यॉर्कर का उनके पास कोई जवाब नहीं था।

    अगला ओवर लेकर आए जोश हेजलवुड ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर केएल राहुल को आउट कर दिया। अगली ही गेंद पर समीर रिजवी भी बिना खाता खोले आउट हुए जिससे हेजलवुड हैट्रिक पर थे। ट्रिस्टन स्टब्स ने किसी तरह हैट्रिक रोक ली, लेकिन तीसरे ओवर की पहली गेंद पर भुवनेश्वर ने उनको आउट कर दिया। वह पांच रन ही बना सके। इस पारी का पहला चौका उन्होंने ही मारा था।

    खबरें और भी

    तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर भुवनेश्वर ने अक्षर पटेल को भी आउट कर दिल्ली का पांचवां विकेट गिरा दिया। कप्तान तीन गेंदों के बाद भी खाता नहीं खोल पाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नीतीश राणा एक छोर पर खड़े थे और उनसे उम्मीद थी। दिल्ली की इस उम्मीद को हेजलवुड ने आउट कर दिया। वह एक रन ही बना सके।

    लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

    इसी के साथ दिल्ली ने कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। ये आईपीएल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर है। इस मामले में उसने राजस्थान को पीछे छोड़ा है जिसने साल 2009 में केपटाउन में आरसीबी के खिलाफ ही पावरप्ले में दो विकेट खोकर 14 रन बनाए थे।

    इसके अलावा दिल्ली पावरप्ले में छह विकेट खोने वाले सिर्फ दूसरी टीम है। इससे पहले कोच्चि टस्कर्स ने साल 2011 में पावरप्ले में छह विकेट खोए थे। आरसीबी के भुवनेश्वर 2023 के बाद पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। उनके नाम पावरप्ले में 32 विकेट हैं। वह ट्रेंट बोल्ट के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं।

    आईपीएल में पावरप्ले में सबसे कम स्कोर:

    13/6 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी, दिल्ली, 2026
    14/2 - राजस्थान रॉयल्स vs आरसीबी, केप टाउन, 2009
    14/3 - सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स, पुणे, 2022
    15/2 - चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2011
    16/1 - चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली डेयरडेविल्स, रायपुर, 2015
    16/1 - चेन्नई सुपर किंग्स vs आरसीबी, चेन्नई, 2019

    पावरप्ले में एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट

    6 - कोच्चि टस्कर्स vs डेक्कन चार्जर्स, कोच्चि, 2011
    6 - दिल्ली कैपिटल्स vs आरसीबी, दिल्ली, 2026*

    2023 से आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट:

    32 - भुवनेश्वर कुमार
    32 - ट्रेंट बोल्ट
    28 - मोहम्मद सिराज
    28 - मोहम्मद शमी
    24 - दीपक चाहर
    24 - अर्शदीप सिंह