KKR vs GT: टी20 इतिहास में जो नहीं हुआ था वो कर गए गुजरात-कोलकाता के बल्लेबाज, नई रिकॉर्ड बुक की कर दी शुरुआत
ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने ऐसा काम कर दिया है जो टी20 इतिहास में पहले कभी नहीं ह ...और पढ़ें
-1778993349295_m.webp)
गुजरात और कोलकाता के बल्लेबाजों ने किया कमाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल में शनिवार को एक ऐतिहासिक मैच हुआ। ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच में वो काम हुआ है जो अभी तक टी20 क्रिकेट के इतिहास में नहीं हुआ। ये काम किसी एक टीम ने नहीं किया बल्कि दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर किया है।
कोलकाता ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और दो विकेट खोकर 247 रन बनाए। गुजरात की टीम इस स्कोर के सामने चार विकेट खोकर 218 रन ही बना पाई। दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर खबर ली और रिकॉर्ड बना दिया।
छह बल्लेबाजों ने जमाए अर्धशतक
इस मैच में कुल छह बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए। कोलकाता की तरफ से तीन और गुजरात की तरफ से भी तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए। टी20 इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक मैच में छह बल्लेबाजों ने 50 रनों से ज्यादा का स्कोर किया है। कोलकाता की तरफ से फिन एलन (93 रन), अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 82 रन) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 52 रन) ने अर्धशतक जमाए। वहीं गुजरात की तरफ से शुभमन गिल (85 रन), जोस बटलर (57 रन) और साई सुदर्शन (53 रन) ने 50 से ज्यादा का स्कोर किया।
बने और भी रिकॉर्ड
इसके अलावा इस मैच में कई और रिकॉर्ड बने। सुदर्शन ने इस मैच में अपना लगातार चौथा अर्धशतक पूरा किया। वह गुजरात के लिए एक आईपीएल सीजन में लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या को पीछे किया है जिन्होंने लगातार तीन मैचों में तीन अर्धशतक जमाए थे। सुदर्शन का ये इस सीजन सातवां 50 प्लस स्कोर है। ये दूसरी बार है जब सुदर्शन ने आईपीएल के एक सीजन में सात बार 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। पिछले सीजन भी उन्होंने यही किया था।
खबरें और भी
इस मैच में दोनों टीमों ने 200 का आंकड़ा पार किया। एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 200 प्लस स्कोर के मामले में इस सीजन ने पिछले सीजन की बराबरी कर ली है। दोनों सीजनों में सभी टीमों ने मिलकर 52 बार 200 से ज्यादा का स्कोर किया। अभी इस सीजन में काफी मैच बाकी है और ऐसे में मौजूदा सीजन इस रिकॉर्ड के मामले में पिछले सीजन से आगे निकल सकता है।