Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL ने बनाया ऑलटाइम रिकॉर्ड, KKR की MI पर जीत ने पलटा इतिहास

    Updated: Thu, 21 May 2026 01:43 PM (GMT+05:30)

    KKR की MI पर जीत IPL 2026 सीजन की 42वीं सफल रन चेज थी, जिसने 2016 के 41 चेज के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ...और पढ़ें

    KKR ने बढ़ा दिया IPL 2026 का कद

    KKR ने बढ़ा दिया IPL 2026 का कद

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL creates all time record: आईपीएल ने ऑलटाइम रिकॉर्ड बना दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स की मुंबई इंडियंस पर मिली 4 विकेट से जीत के बाद आईपीएल इतिहास में वो हुआ जो आज से पहले कभी नहीं देखने को मिला।

    किसी एक आईपीएल सीजन में ये रिकॉर्ड 42वीं बार हुआ, जब रन चेज करने वाली टीम ने मैच अपने नाम किया। केकेआर की टीम मौजूदा सीजन की 42वीं नंबर वाली टीम बनी, जिन्होंने दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए मैच को जीता, जो कि आईपीएल के किसी एडिशन का विश्व रिकॉर्ड बन गया है। 

    KKR ने बढ़ा दिया IPL 2026 का कद

    दरअसल, आईपीएल के किसी सीजन में रन चेज करते हुए मैच जीतने का पिछला रिकॉर्ड 2016 सीजन में 41 सफल चेज का था, लेकिन IPL 2026 में अभी पांच लीग मैच बाकी रहते है, लेकिन मौजूदा सीजन उस आंकड़े को पार कर चुका है।

    इस सीजन अब तक 65 मैचों में, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 42 बार जीत दर्ज की है, यानी पूरे हुए मैचों में 64.6 प्रतिशत मुकाबले दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच बेनतीजा रहे मैच को छोड़ दें तो ये प्रतिशत बढ़कर 65.6 हो जाता है।

    खबरें और भी

    बता दें कि आईपीएल इतिहास के अब तक सिर्फ 3 सीजन ऐसे रहे हैं जिनमें लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 40 या उससे ज्यादा बार जीत दर्ज की है। साल 2026, 2016 और 2011।  

    किसी एक IPL सीजन में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा मैच जीते

    • आईपीएल 2026 में 42वीं जीत (65 मैच)
    • आईपीएल 2016 में 41वीं जीत (60 मैच)
    • आईपीएल 2011 में 40वीं जीत (73 मैच)

    MI को हराकर KKR ने प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी

    केकेआर ने शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई को ईडन गार्डन्स में 4 विकेट से मात दी। मुंबई ने केकेआर के सामने 148 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे केकेआर ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हसालि किया और अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। 

    यह भी पढ़ें- KKR vs MI: वो एक गलती जिससे हारी मुंबई, मैदान पर शर्म से झुका कप्तान हार्दिक का सिर-VIDEO

    यह भी पढ़ें- Hardik Pandya ने लांघी सीमा, KKR-MI मैच में तोड़ा IPL नियम; BCCI ने दी कड़ी सजा