Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    42 चौके और 16 छक्के... Ira Jadhav ने ट्रिपल सेंचुरी जड़कर रचा इतिहास, आज तक कोई भी भारतीय महिला नहीं कर सकी ये कमाल

    Updated: Sun, 12 Jan 2025 01:30 PM (IST)

    Ira Jadhav Triple Century Record मुंबई की 14 साल की महिला क्रिकेटर इरा जाधव (Ira Jadhav) का नाम अब पूरी दुनिया याद रखेगी। महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी मे ...और पढ़ें

    WU19 One Day Trophy: Ira Jadhav ने तिहरा शतक जड़कर रचा इतिहास
    WU19 One Day Trophy: Ira Jadhav ने तिहरा शतक जड़कर रचा इतिहास

    HighLights

    1. Ira Jadhav ने तिहरा शतक जड़कर रचा इतिहास
    2. Ira Jadhav ने खेली 346 रन की नाबाद पारी
    3. अंडर-19 वनडे में Ira Jadhav बनीं ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ira Jadhav Triple Century Record: मुंबई की 14 साल की महिला क्रिकेटर इरा जाधव (Ira Jadhav) का नाम अब पूरी दुनिया याद रखेगी। महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में इरा जाधव ने नया इतिहास बना डाला। मुंबई बनाम मेघालय के बीच खेले जा रहे मुकाबले में इरा जाधव ने तिहरा शतक लगाकर इतिहास रचा।

    14 साल की इरा जाधव ने 157 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 346 रन की पारी खेली, जिसमें 42 चौके और 16 छक्के शामिव रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 220 का रहा। इस मैच में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने के साथ ही उन्होंने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड बनाया। इरा जाधव पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं हैं, जिन्होंने अंडर-19 वनडे क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ा हैं। इस दौरान इरा जाधव ने स्मृति मंधाना, राघवी बिष्ट, जेमिमा रॉड्रिग्स और सानिका चालके को पछाड़ा।

    WU19 One Day Trophy: Ira Jadhav ने तिहरा शतक जड़कर रचा इतिहास

    दरअसल, बेंगलुरु के अलूर स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई (Mumbai Vs Meghalaya) की तरफ से इरा जाधव (Ira Jadhav Triple Century) ने रनों का अंबार लगाया। इरा जाधव ने कप्तान हर्ली गाला के साथ मिलकर शतक लगाया। इरा जाधव ने मैच में मेघालय के गेंदबाजों की खूब धुनाई की।

    उन्होंने 157 गेंदों का सामना करते हुए 42 चौके और 16 छक्कों की मदद से नाबाद 346 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान हर्ली ने 116 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। मुंबई की टीम ने िस तरह 50 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 3 विकेट के नुकसान पर 563 रन बनाए।

    खबरें और भी

    Ira Jadhav ने Smriti Mandhana का तोड़ा रिकॉर्ड

    इरा जाधव ने मेघालय के खिलाफ नाबाद 346 रन बनाए और वह अंजर-19 वनडे में तिहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने स्मृति मंधाना (2013 में नाबाद 224 रन), राघवी बिष्ट (नाबाद 129 रन), जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 202) और सानिका (200 रन) के रिकॉर्ड को धराशायी किया। 

    बता दें कि हाल ही में महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में एरा जाधव 10 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ उतरी थीं, लेकिन उन्हें खरीदने के लिए किसी भी फ्रेंचाइजी ने रुचि नहीं दिखाई और वह अनसोल्ड रहीं।

    यह भी पढ़ें: Shafali Varma ने धाकड़ पारियां खेलकर चयनकर्ताओं को दिया मुंहतोड़ जवाब, भारतीय टीम को खलेगी विस्‍फोटक ओपनर की कमी

    Ira Jadhav ने रिकॉर्ड्स का लगाया अंबार

    • इरा जाधव तिहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
    • बीसीसीआई की ओर से आयोजित सीमित ओवरों के टूर्नामेंट में तिहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला बैटर बनीं।
    • मुंबई की ओर से बनाया 563/3 स्कोर जो कि किसी भी स्तर पर भारतीय महिला घरेलू टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा।
    • इरा ने बीसीसीआई की ओर से आयोजित टूर्नामेंट (पुरुष/महिला) में सर्वोच्च स्कोर का भी रिकॉर्ड बनाया।