Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs BAN 1st Test: दूसरी पारी में ए‍क विकेट लेते ही Jasprit Bumrah बने नंबर-1, इस साल कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया ऐसा

    Updated: Sat, 21 Sep 2024 03:14 PM (GMT+05:30)

    भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम के बीच चेपॉक में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने खास मुकाम हासिल किया। बांग्‍ल ...और पढ़ें

    जसप्रीत बुमराह अब तक ले चुके हैं 5 विकेट। इमेज- बीसीसीआई
    जसप्रीत बुमराह अब तक ले चुके हैं 5 विकेट। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. पहली पारी में बुमराह ने चटकाए थे 4 विकेट
    2. इस साल अब तक 43 शिकार कर चुके बुमराह
    3. बुमराह ने एहसान खान को पीछे छोड़ा

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम के बीच चेपॉक में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने खास मुकाम हासिल किया। बांग्‍लादेश की दूसरी पारी में 1 विकेट लेते ही बुमराह इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने हांगकांग के गेंदबाज एहसान खान को पीछे छोड़ दिया है।

    इस साल अब तक बुमराह ले चुके 47 विकेट 

    • जसप्रीत बुमराह ने इस साल अब तक खेले 6 टेस्‍ट की 12 पारियों में 32* विकेट चटकाए हैं।
    • 9/91 इस साल एक टेस्‍ट में भारतीय तेज गेंदबाज का बेस्‍ट प्रदर्शन है।
    • बुमराह ने इस साल कोई वनडे मैच नहीं खेला है।
    • इस साल टी20 इंटरनेशल में जसप्रीत बुमराह ने 8 मैच खेले हैं और 15 विकेट चटकाए हैं।
    • इस साल 3/7 टी20 इंटरनेशनल में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।

    ये भी पढ़ें: IND vs BAN: यशस्वी जायसवाल का कैच नहीं देखा तो क्या देखा, चीते सी फुर्ती दिखा सभी को किया हैरान, Video

    पहली पारी में बुमराह ने लिए थे 4 विकेट 

    भारत-बांग्‍लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्‍ट की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट चटकाए थे। उन्‍होंने शादमान इस्लाम को बोल्‍ड किया था। इसके अलावा उन्‍होंने मुश्फिकुर रहीम, हसन महमूद और तस्‍कीन अहम को अपना शिकार बनाया था।

    दूसरी पारी में बुमराह ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। सलामी बल्‍लेबाज जाकिर हसन और शादमान इस्लाम ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़ लिए थे। बुमराह की गेंद पर यशस्‍वी जायसवाल ने जाकिर हसन का बेहतरीन कैच लपका। जाकिर हसन ने 47 गेंदों पर 33 रन बनाए।

    खबरें और भी

    इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट

    • जसप्रीत बुमराह- 47* विकेट
    • एहसान खान- 46 विकेट
    • वानिंदु हसरंगा- 43 विकेट
    • जोश हेजलवुड- 41 विकेट
    • दिलोन हेइलिगर- 36 विकेट

    ये भी पढ़ें: IND vs BAN 1st Test: भारत ने दूसरी पारी 287 रन पर घोषित की, बांग्‍लादेश को 515 रन का टारगेट दिया; पंत-गिल ने ठोका शतक