Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs IRE: जस्सी जैसा कोई नहीं... सुपरहिट रहा बूम-बूम Bumrah का कमबैक, R Ashwin के बड़े रिकॉर्ड की हुई बराबरी

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 03:19 PM (IST)

    भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने कमबैक मैच में गेंद से जमकर कहर बरपाया। बूम-बूम बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 इंटनरेशनल मुकाब ...और पढ़ें

    Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने अपने कमबैक मैच में गेंद से जमकर कहर बरपाया।
    Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने अपने कमबैक मैच में गेंद से जमकर कहर बरपाया।

    HighLights

    1. जसप्रीत बुमराह ने अपने कमबैक मैच में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया
    2. बुमराह ने चार ओवर के स्पेल में 24 रन देकर दो बड़े विकेट झटके
    3. पहले टी-20 में आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 2 रन से जीत दर्ज की

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंटनरेशनल क्रिकेट में धमाकेदार कमबैक किया है। आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में बूम-बूम बुमराह ने गेंद से जमकर कहर बरपाया और लाजवाब स्पेल फेंका। बुमराह ने इसके साथ ही रविचंद्रन अश्विन के एक बडे़ रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।

    अश्विन के बराबर पहुंचे बुमराह

    जसप्रीत बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 24 रन खर्च किए। इसके साथ ही भारतीय तेज गेंदबाज ने दो बड़े विकेट भी अपने नाम किए। टी-20 इंटनरेशनल क्रिकेट में बुमराह के नाम अब 72 विकेट दर्ज हो गए हैं। उन्होंने अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अश्विन ने भी इंटरनेशनल लेवल पर इस फॉर्मेट में 72 विकेट चटकाए हैं। बुमराह भारत की ओर से संयुक्त रूप से टी-20 में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं।

    युजवेंद्र चहल के नाम सबसे ज्यादा विकेट

    भारत की ओर से टी-20 इंटनरेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है। चहल ने इस फॉर्मेट में अब तक कुल 96 विकेट चटकाए हैं। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम है, जिन्होंने 90 विकेट निकाले हैं। हार्दिक पांड्या 73 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

    आयरलैंड को चटाई टीम इंडिया ने धूल

    जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम ने आयरलैंड को पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम की मदद से 2 रन से हार का स्वाद चखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 139 रन लगाए।

    खबरें और भी

    गेंदबाजी में बुमराह के अलावा भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने भी दो विकेट अपने नाम किए। 140 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 6.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 47 रन बना लिए थे, तभी मैच में बारिश ने खलल डाल दिया और इसके बाद एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका। डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को विजेता घोषित किया गया।