Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PAK vs ENG 1st Test: Joe Root के बल्‍ले से निकली एक के बाद एक दो बड़ी उपलब्धियां, WTC में हासिल किया बड़ा मुकाम

    Updated: Tue, 08 Oct 2024 09:44 PM (IST)

    इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्‍तान के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पहला टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है। मुल्‍तान में खेले जा रहे मुकाबले ...और पढ़ें

    जो रूट ने बनाए 2 रिकॉर्ड। इमेज- सोशल मीडिया
    जो रूट ने बनाए 2 रिकॉर्ड। इमेज- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. टेस्‍ट में लगातार अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं रूट
    2. जो रूट 32 रन बनाकर नाबाद हैं
    3. पाकिस्‍तान ने पहली पारी में बनाए 556 रन

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्‍तान के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पहला टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन स्‍टंप तक इंग्‍लैंड ने पहली पारी में 1 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली 64 गेंदों पर 64 रन और जो रूट 54 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद हैं। इसके साथ ही जो रूट ने टेस्‍ट में 2 बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर ली हैं।

    5000 रन पूरे हुए

    जो रूट के विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप (WTC) में 5000 से ज्‍यादा रन पूरे हो गए हैं। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्‍होंने WTC में अब तक 59* मैच की 107 पारियों में 5005* रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 20 अर्धशतक और 16 शतक लगाए हैं। WTC में उनका सर्वाधिक स्‍कोर 228 रन है।

    WTC में सबसे ज्यादा रन

    • 5005* - जो रूट (51.59 औसत)
    • 3904 - मार्नस लाबुशेन (52.05 औसत)
    • 3486 - स्टीव स्मिथ (50.52 औसत)
    • 3101 - बेन स्टोक्स (37.81 औसत)
    • 2755 - बाबर आजम (51.98 औसत)

    ये भी पढ़ें: Suryakumar Yadav ने खोला अपनी कप्‍तानी की सफलता का राज, बोले- 'भारतीय दिग्‍गज से बहुत कुछ सीखा है'

    रूट ने बनाया एक और रिकॉर्ड

    जो रूट के इस साल टेस्‍ट में 1000 रन पूरे हो गए हैं। वह सबसे ज्‍यादा सालों में 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्‍लेबाज बन गए हैं। जो रूट टेस्‍ट में 5 सालों में 1000-1000 रन बना चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने 6 बार यह कारनामा किया था। रूट के अलावा ब्रायन लारा, रिकी पोंटिंग, एलिस्‍टर कुक, मैथ्‍यू हेडन, जैक कैलिस और कुमार संगाकार भी इस लिस्‍ट में हैं।

    खबरें और भी

    अधिकांश वर्षों में 1000 टेस्ट रन

    • 6 - सचिन तेंदुलकर
    • 5 - जो रूट
    • 5 - ब्रायन लारा
    • 5 - रिकी पोंटिंग
    • 5 - एलेस्टेयर कुक
    • 5 - मैथ्यू हेडन
    • 5 - जैक्स कैलिस
    • 5 - कुमार संगकारा
    • 4 - स्टीव स्मिथ
    • 4 - सुनील गावस्कर
    • 4 - माइकल क्लार्क
    • 4 - केविन पीटरसन

    ये भी पढ़ें: IND vs BAN 2nd T20I: दूसरे टी20 में किस प्‍लान के साथ उतरेगी टीम इंडिया, अर्शदीप सिंह ने एक दिन पहले किया खुलासा