Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब टी20 के किंग नहीं रहे यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल, कायरन पोलार्ड ने छीना नंबर-1 का ताज; फिर भी होंगे निराश

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 12:15 PM (IST)

    वेस्टइंडीज के दिग्गज कायरन पोलार्ड ने टी20 में अपने ही देश के क्रिस गेल को पीछे कर दिया है। अब टी20 के नए किंग पोलार्ड बन गए हैं। ...और पढ़ें

    कायरन पोलार्ड बने नंबर-1

    कायरन पोलार्ड बने नंबर-1

    HighLights

    1. कायरन पोलार्ड ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

    2. कायरन पोलार्ड टी20 में बने नंबर-1

    3. एमएलसी में पोलार्ड ने बनाया नया रिकॉर्ड  

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) के मौजूदा सीजन में एमआई न्यू यॉर्क से खेलते हुए कायरन पोलार्ड ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पोलार्ड अब टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अपने ही देश के क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है।

    पोलार्ड ने ये कारनामा अपने टी20 करियर की दूसरी सेंचुरी लगाकर किया है। इसके बाद पोलार्ड के 14,582 रन हो गए है। उन्होंने क्रिस गेल के 14,562 रनों के आंकड़े को पीछे कर दिया है।

    नहीं दिला पाए जीत

    पोलार्ड ने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ ये पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। वॉशिंगटन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 245 रन बनाए थे। जवाब में एमआई न्यू यॉर्क की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद छह विकेट खोकर 215 रन ही बना सकी। पोलार्ड ने इस मैच में 56 गेंदों पर 11 चौके ओर चार छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। आखिरी तक टिके रहने के बाद भी वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

    वॉशिंगटन की तरफ से मिचेल ओवेन ने 68 गेंदों पर 11 चौके और 13 छक्कों की मदद से 155 रन बनाए। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज कमाल नहीं कर सका। मिचेल की ये पारी पोलार्ड की पारी पर भारी पड़ी।

    इस मामले में भी नंबर-1

    पोलार्ड टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ही नंबर-1 नहीं हैं। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में भी नंबर एक की कुर्सी पर विराजमान हैं। पोलार्ड ने अभी तक 736 मैच खेले हैं। उनके नाम दो शतक और 67 अर्धशतक शामिल हैं। पोलार्ड इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 700 से ज्यादा टी20 मैच खेले हैं।

    खबरें और भी

    पोलार्ड इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ चुके हैं और अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट ही खेलते हैं। हालांकि, वह आईपीएल में नहीं खेलते हैं। वह इस लीग से भी संन्यास ले चुके हैं। वह मुंबई इंडियंस के साथ बतौर सहायक कोच के तौर पर जुड़े हैं।

    यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस को जीत के बाद भी मिली बुरी खबर, कायरन पोलार्ड की कटी जेब; BCCI ने ठोका मोटा जुर्माना

    यह भी पढ़ें- कुशल भुर्तेल ने एक ओवर में 6 छक्के जड़ मचाई सनसनी, नेपाल की टीम ने पलट दिया टी20 क्रिकेट का इतिहास