Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs WI: गुयाना में चला Kuldeep Yadav का जादू, नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि, बुमराह-चहल का रिकॉर्ड चकनाचूर

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 05:00 AM (IST)

    गुयाना में टीम इंडिया की पिक्चर सुपरहिट रही। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से धोया। कुलदी ...और पढ़ें

    कुलदीप यादव ने टी-20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं
    कुलदीप यादव ने टी-20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। गुयाना में टीम इंडिया की पिक्चर सुपरहिट रही। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से धोया। बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव ने महफिल लूटी, तो गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने अपनी धुन पर कैरेबियाई बल्लेबाजों को जमकर नाच नचाया। कुलदीप ने तीन विकेट चटकाते हुए टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। कुलदीप भारत की तरफ से सबसे तेज विकेटों का अर्धशतक पूरा करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

    कुलदीप का चला जादू

    कुलदीप यादव ने तीसरे टी-20 इंटनरेशनल मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर के स्पेल में 28 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके। कुलदीप ने एक ही ओवर में निकोलस पूरन और सेट बल्लेबाज ब्रेंडन किंग की पारी का अंत किया। कुलदीप के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में पूरन स्टंप आउट हुए, तो ब्रेंडन किंग गेंद को सीधा कुलदीप के हाथों में मार बैठे।

    भारतीय स्पिनर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

    कुलदीप ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। चाइनामैन गेंदबाज ने यह उपलब्धि सिर्फ अपने 30वें मैच में हासिल की है। कुलदीप भारत की तरफ से इस फॉर्मेट में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा है। चहल ने 50 विकेट लेने का कारनामा 34 मैच में किया था, तो बुमराह ने 41 मैचों में यह मुकाम हासिल किया था।

    सूर्या ने मचाई तबाही

    सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से तीसरे टी-20 मुकाबले में जमकर तबाही मचाई। सूर्या ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए महज 44 गेंदों पर 83 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान सूर्या के बल्ले से 10 चौके और चार गगनचुंबी छक्के लगाए। भारत ने तीसरे टी-20 में जीत दर्ज करते हुए खुद को सीरीज में भी जीवित रखा है।

    खबरें और भी