Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारतीय पिचों पर तीन स्पिनर रखना..., श्रीलंकाई दिग्गज का भारत की World Cup टीम पर बड़ा बयान

    By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 06:30 AM (IST)

    श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का मानना है कि आगामी वनडे विश्व कप में भारत की अंतिम एकादश में दो स्पिनरों को रखना पर्याप्त होगा और वह जबरदस् ...और पढ़ें

    श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने भारत की विश्व कप टीम पर अपनी राय दी
    श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने भारत की विश्व कप टीम पर अपनी राय दी

    HighLights

    1. श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने भारत की विश्व कप टीम पर अपनी राय दी
    2. वह जबरदस्ती तीसरे विशेषज्ञ स्पिनर को रखने के सख्त खिलाफ हैं
    3. उन्होंने कहा भारतीय पिचों पर तीन स्पिनर रखना बेकार है

    मुंबई, प्रिंट। श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का मानना है कि आगामी वनडे विश्व कप में भारत की अंतिम एकादश में दो स्पिनरों को रखना पर्याप्त होगा और वह जबरदस्ती तीसरे विशेषज्ञ स्पिनर को रखने के सख्त खिलाफ हैं।

    भारत की विश्व कप टीम-

    भारत ने विश्व कप की टीम में बाएं हाथ के तीन स्पिनरों रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को रखा है। मुरलीधरन ने कहा कि केवल विविधता की खातिर आप तीन स्पिनरों को नहीं खिला सकते हैं। आप केवल दो स्पिनरों को ही उतार सकते हैं। जडेजा आलराउंडर के रूप में खेलेगा और उनके साथ एक अन्य स्पिनर को रखा जाएगा।